India vs Bangladesh Shubman Gill record: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में सुपर 4 के आखिरी मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच में जहां अन्य भारतीय बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर पाए वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल जमकर लड़े और शानदार शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
गिल ने कोहली को पछाड़ा
भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल लगाातर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नए कीर्तिमान हासिल कर रहे हैं। 2023 उनके करियर का सबसे शानदार साल है और वे इसमें लगातार कमाल कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने साल का छठा शतक जड़ा। इसी के साथ वे इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़ दिया है जिनके 5 अंतर्राष्ट्रीय सेंचुरी है। गिल ने 5 शतक वनडे में और एक सेंचुरी टेस्ट में जड़ी है।
Most Centuries in 2023: इस साल सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
– शुभमन गिल – 6
– विराट कोहली- 5
– टेम्बा बावूमा – 4
– डेवोन कॉन्वे – 4
– डेरिल मिचेल – 4
ऐसी रही गिल की पारी
शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ 133 गेंदो पर 122 रन बनाए। इस दौरान युवा खिलाड़ी ने 8 चौके और 5 छक्के जड़े। एक तरफ से विकेट गिर रहे थे लेकिन गिल ने छोर संभाले रखा और संघर्ष करते रहे। उन्हें मैच के दौरान स्पिनर्स ने काफी परेशान भी किया। वे मैच को खत्म करना चाहते थे लेकिन मेहंदी हसन ने उन्हें लालच देकर फंसा लिया।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
19 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
35 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines