Shreyas Iyer Sister: आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के साथ एक वीडियो को लेकर विवादों में आई श्रेष्ठा अय्यर फिर से चर्चा में है. टीम इंडिया के स्टार और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपनी बहन के कारण बड़े विवाद में फंस गए हैं. श्रेष्ठा अभी एक नई बिल्ली लेकर आई हैं, जिसका नाम उन्होंने जीजी रखा है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को भी इसी नाम से बुलाते हैं, जिसके कारण ही अब सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.
श्रेयस अय्यर की बहन ने बिल्ली का नाम रखा GG
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने एक बिल्ली अपने घर लाई है. जिसका परिचय देते हुए उन्होंने एक वीडियो बनाया जिसमें उसका नाम जीजी बताया है. इसके साथ ही वीडियो में बिल्ली के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘हेलो दोस्तों, मिलिए मेरे नए बेबी ‘GG’ से… क्योंकि GG अभी छोटा बच्चा है, इसलिए उसे अभी कुछ चीजें सीखने की जरूरत है. उसे यह सीखना होगा कि ‘चिकन’ (Chicken) शब्द पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाती है. यहां तक कि जब आप सो रहे हों, तब भी आपको ‘चिकन’ शब्द का जवाब देना होगा.’
फैंस इसे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर तंज मान रहे हैं. दरअसल अय्यर और गौतम गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नही हैं. अय्यर की कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 में जीता था, लेकिन गौतम गंभीर को ही सारा श्रेय मिला था. जिसके बारे में खुद अय्यर ने खुलकर बोला था.
ये भी पढ़ें: ICU में पूर्व क्रिकेटर! पिछले साल लिया था संन्यास, अब लड़ रहा जिंदगी की जंग
हाल में ही ट्रोल हुई थी श्रेष्ठा अय्यर
श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती है. जहां पर वो खुलकर बोलती भी है. हाल में ही उन्होंने पंजाब किंग्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स को ट्रोल करते हुए एक वीडियो बनाया था. जिसके बाद फैंस उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल करने लगे. जिसके बाद उन्होंने वो वीडियो हटा दिया था. अब जीजी बिल्ली के वीडियो के बाद में भी सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा शुरू हो गई है. ऐसे में अब देखना है कि गंभीर के फैंस इसको लेकर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.
ये भी पढ़ें: KKR vs RR: वैभव सूर्यवंशी को बीच मैदान क्यों आया गुस्सा? जमीन पर दे मारा बल्ला
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
31 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines