Shoaib Malik: टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जान के बाद से ही पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शोएब मलिक चर्चा में हैं। उन्हें एशिया कप में भी जगह नहीं मिली थी। उस वक्त शोएब ने एक ट्वीट के जरिए इशारा किया था कि ‘टीम में दोस्ती और यारी के आधार पर सेलेक्शन हो रहा है। इस मुद्दे पर उन्होंने खुलकर बात की है। मलिक ने काह कि वह टीम में किसी के भी खिलाफ नहीं हैं और काफी पॉजिटिव सोचते हैं।’
अभी पढ़ें – NZ vs PAK: ‘गेंद है या बुलेट’ 150kmph की रफ्तार से टकराकर बल्ले को दो हिस्सों में बांटा, देखें Video
इस ट्वीट के बाद मचा था बवाल
एशिया कप के फाइनल में जब पाकिस्तान की टीम श्रीलंका से हार गई थी तो मलिक ने टीम सेलेक्शन को लेकर एक सख्त ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘हम कब यारी-दोस्ती और पसंद-नापसंद के कल्चर से बाहर आएंगे। अल्लाह हमेशा ईमानदार लोगों की मदद करता है।’
शोएब मलिक के इस बयान पर जमकर बवाल हुआ था। उनके इस बयान से लगता था कि वह टीम सेलेक्शन से खुश नहीं थे और बाबर आजम से नाराज हैं। हालांकि अब उन्होंने ऐसी किसी भी चीज से इंकार कर दिया है।
‘मेरा काम है जहां पर भी मौका मिले, वहां पर जाकर क्रिकेट खेलना’
शोएब मलिक ने समा टीवी पर बातचीत के दौरान कहा, कि ‘देखिए मेरा काम है जहां पर भी मौका मिले, वहां पर जाकर क्रिकेट खेलना। सेलेक्ट करना या ना करना वो टीम मैनेजमेंट, सेलेक्शन कमेटी या पीसीबी के हाथ में है। मैं बस ये देखता हूं कि जहां मौका मिले उसके लिए उपलब्ध रहूं और वहां पर अच्छा प्रदर्शन करूं।
शोएब मलिक बोले- मुझे किसी से कोई दिक्कत नहीं
शोएब मलिक ने आगे कहा कि ‘मुझे किसी से कोई दिक्कत नहीं है। मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं क्योंकि मैं हमेशा पॉजिटिव सोचता हूं और इसी वजह से मैं अपने करियर में इतना सफल रहा।’
अभी पढ़ें – NZ vs PAK: टी20 विश्वकप से पहले पाकिस्तान ने दिखाया दम, न्यूजीलैंड को उसी के घर में दी मात
शोएब मलिक की वापसी की मांग
शोएब मलिक ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर भी फ्लॉप नजर आ रहा है। इसे लेकर कई फैंस ने मलिक को वापस टीम में लाने की मांग कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines