Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

शिमरॉन हेटमायर बने T20 World Cup के नए ‘सिक्सर किंग’, भारत के खिलाफ छक्के जड़कर रच डाला इतिहास

Shimron Hetmyer Made History: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने भारत के खिलाफ मैच में अपनी 27 रन की पारी द्वारा इतिहास रच दिया है. वो टी20 वर्ल्ड कप के नए सिक्सर किंग बन चुके हैं. बता दें कि शिमरॉन ने भारत के खिलाफ मैच में दो छक्के जड़े और इसी के साथ वो टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 1, 2026 20:32
Shimron Hetmyer Made History
हेटमायर ने रचा इतिहास

Shimron Hetmyer Made History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज मैच के दौरान शिमरॉन हेटमायर ने इतिहास रच दिया. हेटमायर के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 काफी धमाकेदार साबित हुआ है. वो वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब भारत के खिलाफ मैच में दो छक्के जड़ते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वो अब टी20 वर्ल्ड कप के नए सिक्सर किंग बन गए हैं. वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं.

शिमरॉन हेटमायर ने खेली तूफानी पारी

वेस्टइंडीज की शुरुआत काफी शानदार रही लेकिन शे होप के आउट होने के बाद शिमरॉन हेटमायर बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने आते ही बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिया. 12 गेंदों में उन्होंने 225 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 27 रन ठोके. इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के जड़े. हेटमायर शानदार टच में नजर आ रहे थे और उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन लग रहा था. हालांकि, जसप्रीत बुमराह की गेंद पर वो ऐज लगने के कारण कैच आउट हो गए.

---विज्ञापन---

हेटमायर ने रचा इतिहास

हेटमायर ने भारत के खिलाफ जड़े दो छक्कों के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वो टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ मैच से पहले 17 छक्के लगाए थे. दो और छक्के जड़ते ही वो पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पछाड़ते हुए 19 छक्कों के साथ नंबर 1 पर आ चुके हैं. इसके पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन के नाम था, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 17 छक्के जड़े थे.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच ईरान-इजरायल की जंग से ICC को होगा करोड़ों का नुकसान! फंस गए ये 6 क्रिकेट बोर्ड?

---विज्ञापन---

टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी छक्के एडिशन
1शिमरॉन हेटमायर 192026
2साहिबजादा फरहान 182026
3निकोलस पूरन 172024
4क्रिस गेल 162012
5रहमानुल्लाह गुरबाज162024

ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: टीम इंडिया का 3-0 से सूपड़ा साफ, ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन से हराकर जख्मों पर छिड़का नमक!

First published on: Mar 01, 2026 08:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.