IND W vs AUS W: टीम इंडिया का 3-0 से सूपड़ा साफ, ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन से हराकर जख्मों पर छिड़का नमक!

AUS W Clean Sweep IND W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का समापन हो गया है. टीम इंडिया को श्रृंखला में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. आखिरी वनडे मैच में भारत को 185 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. अपना आखिरी वनडे खेल रहीं एलिसा हीली ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता.

AUS W Clean Sweep IND W

टीम इंडिया का सूपड़ा साफ

AUS W Clean Sweep IND W: भारत की महिला टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का समापन हो गया है. श्रृंखला का तीसरा और आखिरी वनडे मैच होबार्ट में देखने को मिला. भारतीय महिला टीम 2-0 से सीरीज में पिछड़ी हुई थी. सभी फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर अपनी लाज बचाने में सफल होगी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन से हराकर टीम इंडिया के जख्मों पर नमक छिड़क दिया. भारतीय वुमेंस टीम का वनडे सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ हो गया.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने जीता तीसरा वनडे मैच

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने होबार्ट में हुए तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 409 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. अपनी आखिरी वनडे सीरीज खेल रहीं एलिसा हीली ने 158 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. जॉर्जिया वॉल ने 62 रन बनाए, वहीं बेथ मूनी ने 106 रन ठोके. टीम इंडिया के लिए 410 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था और वे बुरी तरह असफल रहीं.

विज्ञापन

स्मृति मंधाना शून्य पर पवेलियन लौट गईं. जेमिमा रॉड्रिग्स ने 42 रन बनाए और स्नेह राणा ने भी 44 रन की पारी खेली लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे. इसी वजह से टीम इंडिया 45.1 ओवर में ही 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने इसी के साथ 185 रन से बड़ी जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया की ओर से अलाना किंग ने 4 और जॉर्जिया वेरहम ने 2 विकेट अपने नाम किए. कंगारू टीम ने 3-0 से श्रृंखला पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

टेस्ट मैच जीतकर बदला लेना चाहेगी टीम इंडिया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में टी20 सीरीज में हरा दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय महिला टीम को वनडे में करारी शिकस्त दी. दोनों ही एक-एक सीरीज जीत चुकी हैं. अब 6 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच एक टेस्ट मैच होने वाला है. यह डे-नाईट टेस्ट मैच होगा. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज जीती और कंगारू टीम वनडे श्रृंखला जीतने में सफल हुई. अब भारतीय महिला टीम टेस्ट मैच जीतकर अपने इस टूर को यादगार बनाना और वनडे में मिली हार का बदला लेना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ