ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है। विश्व कप का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। वहीं, भारत इस इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाला है। इसको लेकर टीम लगातार प्रैक्टिस कर रही है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला कांटे का होने वाला है। भारत के मैच से पहले भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भारतीय टीम को बधाई दी है। धवन ने ट्वीट करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है और कहा कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर लौटना।
पिछले दो विश्व कप के हिस्सा रह चुके हैं धवन
भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो-दो हाथ करने वाली है। घरेलू मैदान पर मुकाबला होने के कारण भारतीय टीम इस विश्व कप खिताब अपने नाम करने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन इस टूर्नामेंट के हिस्सा नहीं है। धवन भारत के पिछले दो विश्व कप अभियानों के प्रमुख सदस्य थे और 2019 संस्करण के बीच में उनकी दुर्भाग्यपूर्ण चोट टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई, क्योंकि उसे न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
धवन का उनकी पत्नी से तलाक
दूसरी ओर धवन को अपनी निजी जीवन में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धवन को अपनी पत्नी आयशा से संबंधित व्यक्तिगत समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को, दिल्ली की एक पारिवारिक अदालत ने पत्नी से तलाक के लिए धवन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
ये भी पढ़ें:-ENG vs NZ: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जो रूट ने जड़ा विश्व कप 2023 का पहला अर्धशतक, टीम को मुश्किल से निकाला
इतना कुछ होने के बाद भी धवन ने भारतीय टीम को विश्व कप के लिए बधाई दी है। धवन ने ट्विट करते हुए कहा कि ‘चक दे इंडिया’ चलो दुनिया को नीले रंग से रंग दें। आप सभी को विश्व कप यात्रा के लिए शुभकामनाएं। धवन ने आगे कहा कि उस ट्रॉफी को घर ले आओ।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
28 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
59 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines