ENG vs NZ: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जो रूट ने जड़ा विश्व कप 2023 का पहला अर्धशतक, टीम को मुश्किल से निकाला

ODI World CUp 2023

जो रूट ने जड़ा विश्व कप 2023 का पहला अर्धशतक।

ODI World CUp 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में इंग्लैंड विश्व कप के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। इस दौरान इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जो रूट ने विश्व कप का पहला अर्धशतक जड़ दिया है। जो रूट ने मुश्किल में टीम की कमान संभाली और टीम के लिए अर्धशतक जड़ दिया। रूट ने सिर्फ 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अर्धशतक पूरा करने के लिए रूट ने 2 चौके और एक छक्के भी लगाए हैं।

विज्ञापन

77 रन पर आउट हुए रूट 

जो रूट टीम को अच्छी पोजिशन पर पहंचा चुके थे। इसके बाद ऐसा लगा कि अब वह तेज बल्लेबाजी के लिए जा सकते हैं। लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने रूट को चारों खाने चित कर दिया है। रूट को ग्लेन फिलिप्स की गेंद बिल्कुल समझ नहीं आई और बोल्ड हो गए। रूट ने अपनी पारी में 86 गेंद खेलकर 77 रन बनाए हैं। इंग्लैंड को 227 रन के स्कोर पर सातवां झटका लगा है। रूट के 77 रनों की पारी में 4 चौके और एक छक्के भी शामिल है।

विज्ञापन

कीवी को खल रही विलियमसन की कमी 

विश्व कप का मैच खेला जा रहा है, लेकिन कीवी टीम को अपनी टीम में कप्तान केन विलियमसन की काफी कमी खल रही है। विलियमसन अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं, इसके कारण से उन्हें फिलहाल टीम से बाहर रखा गया है। विलियमसन की अनुपस्थिति में टॉम लैथम को टीम की कमान सौंपी गई है। ऐसे में इंग्लैंड के पास अच्छा मौका है कि केन की अनुपस्थिति में कीवी को हराकर मुकाबला अपने नाम कर सके। यह मैच इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी इकाई के खिलाफ न्यूजीलैंड की स्टार-स्टडेड बल्लेबाजी के बीच होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ