हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संजू सैमसन ने धोनी के अंदाज में उड़ाया स्टंप, Video में देखें कैसे चकमा खा गए शुभमन गिल

Sanju Samson Stumps Shubman Gill: चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐसी स्टंपिंग की, जिसे देखकर हर किसी को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई. संजू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Sanju Samson Dismissed Shubman Gill Through Stumping: चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर संजू सैमसन ने रविवार 26 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में IPL 2026 के मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को आउट करने के लिए एमएस धोनी जैसी बिजली की स्पीड जितनी तेज स्टंपिंग की. इसके साथ ही सैमसन ने अपनी टीम को गिल और साई सुदर्शन के बीच 58 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप तोड़ने में मदद की. ये दाएं हाथ का बल्लेबाज 23 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गया, जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था.

संजू की फुर्ती के आगे मात खा गए गिल

ये विकेट तब गिरा जब नूर अहमद ने लेग साइड में एक वाइड गेंद फेंकी और गिल अपना फ्लिक शॉट खेलने से चूक गए. इसी बीच संजू सैमसन ने गेंद पकड़ी और पलक झपकते ही स्टंप्स तोड़ दिए, क्योंकि स्टार बैटर वक्त पर अपना पैर क्रीज के अंदर नहीं रख पाया. टीवी अंपायर ने पुष्टि की कि जब बेल्स गिरीं, तब गिल का दायां पैर हवा में था.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: हंसकर चैन चुराने वाली..कौन है CSK की ये मिस्ट्री गर्ल? टीम के स्टार क्रिकेटर से है खास रिश्ता

विज्ञापन

संभाल रहे हैं धोनी की जिम्मेदारी

संजू सैमसन उन 8 विकेटकीपरों में से एक हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 80 से ज्यादा विकेट लिए हैं. महेंद्र सिंह धोनी 278 मैचों में 201 विकेट लेकर इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. माही अभी अपनी चोट से रिकवर कर रहे हैं, यही वजह है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में वो एक भी मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. ‘कैप्टन कूल’ की गैरमौजूदगी में वो विकेट के पीछे की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं. बल्ले से भी वो मौजूदा एडिशन में 2 बार शतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी नहीं जमी.. विराट कोहली के साथ U-19 वर्ल्ड कप जीतने वाला खिलाड़ी बना IPL अंपायर

विज्ञापन

गुजरात की धमाकेदार जीत

इस मैच की बात करें तो तो गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. ‘येलो आर्मी’ ने स्लो बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 158 रन बनाए. इसके जवाब में जीटी टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 162 रन पूरे कर लिए और 8 विकेट से जीत हासिल की.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola