IPL 2026: हंसकर चैन चुराने वाली..कौन है CSK की ये मिस्ट्री गर्ल? टीम के स्टार क्रिकेटर से है खास रिश्ता
Who is Tabassum khan CSK Mystery Girl: इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जब कभी 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला होता है, तब स्टेडियम के स्टैंड्स में एक प्यारी सी लड़की सीएसके का परचम लहराते हुए येलो आर्मी को चियर करते हुए नजर आती हैं. मौजूदा सीजन के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है.

कई लोगों को लगता है कि शायद ये कोई हीरोइन या मॉडल होगी, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर सर्च करते हैं. तो चलिए आज हम चेन्नई सुपरकिंग्स की इस मिस्ट्री गर्ल से आपको रूबरू करते हैं.
कौन है ये CSK फैन गर्ल?
2 / 7चेन्नई सुपरकिंग्स की इस फैन गर्म का नाम तबस्सुम खान है, वो महेंद्र सिंह धोनी की टीम की जबरदस्त सपोर्टर है, ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका रिश्ता 'येलो आर्मी 'के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे से है.आप सोच रहे होंगे कि इस क्रिकेटर और तबस्सुम का क्या कनेक्शन हैं.
3 / 7तबस्सुम खान असल में क्रिकेटर शिवम दुबे की वाइफ अंजुम खान की बहन हैं. जब वो मैच के दौरान दुबे और उनकी टीम को सपोर्ट करती हैं, तो अक्सर ब्रॉडकास्टर्स का कैमरा उनकी तरफ मुड़ जाता है, यही वजह है कि उन्हें इतना अटेंशन मिलता है.
4 / 7आपको याद होगा कि जब टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तो मैदान में शिवम दुबे और अंजुम खान के साथ तबस्सुम खान भी मौजूद थीं. तब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.
5 / 7टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत हासिल करने के बाद जब शिवम दुबे ने छिपकर अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेन में सफर किया था, तो उस जर्नी के दौरान भी तबस्सुम खान अपनी बहन और बहनोई के साथ थी. ये वाक्या मीडिया की सुर्खियां बन गया था.
6 / 7तबस्सुम खान सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 74 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनमें लगातार इजाफा हो रहा है. तबस्सुम अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं. क्रिकेट फैंस भी उनकी अदाओं को काफी पसंद करते हैं.
7 / 7तबस्सुम खान ने न्यूज 24 को खास बातचीत में बताया कि वो पेशे से कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं, यही वजह है कि वो अपनी ग्रूमिंग का खास ख्याल रखती हैं. एजुकेशन की बात करें तो, उन्होंने दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित भारत नेशनल पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है.