हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महज 10 दिनों में लगाई 43 पायदान की छलांग, T20 वर्ल्ड कप में धांसू प्रदर्शन कर ICC रैंकिंग में छाए संजू सैमसन

Sanju Samson Ranking: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. इसका सीधा फायदा उनको आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में हुआ है. उन्होंने पिछले 10 दिनों में 43 पायदान की छलांग लगाई और अब इस नंबर पर काबिज हो गए हैं. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

Sanju Samson Ranking: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की है. टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले संजू आईसीसी की टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 65वें नंबर पर थे. टी20 विश्व कप की शुरुआत में वो टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में भी जगह नहीं बना पा रहे थे लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने अपने दमदार बल्लेबाजी के प्रदर्शन से विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. इसका सीधा फायदा उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में भी हुआ है. महज 10 दिनों के अंदर ही सैमसन ने 43 पायदान की छलांग लगाई है. 

करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच संजू सैमसन

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं. उन्होंने 5 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 80.25 का रहा है तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 199.38 का था. इस खास प्रदर्शन का सीधा फायदा उनको आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी मिला है. 43 पायदान की छलांग के साथ अब वो 22 नंबर पर पहुंच गए हैं जो कि उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है.

नॉकआउट मैचों में गरजा संजू का बल्ला

संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए नॉकआउट के मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम इंडिया का मैच नॉकआउट हो गया था. उस मैच में उन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने 89 रनों की पारी खेली तो वहीं फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने 89 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को खिताब जिताया. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से भी नवाजा गया. संजू के लिए ये विश्व कप कई मायनों में खास रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- T20 World Cup जीत के बाद ICC रैंकिंग में छाए भारतीय बल्लेबाज, टॉप 10 ये 4 भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola