IND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल, कहा-ये बहादुरी नहीं है

भारतीय टीम ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए 4 टी-20 मैच में खूब रन लुटाए हैं. वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में 250 रनों का लक्ष्य हासिल किया. इसके अलावा चौथे मैच में मेहमान टीम ने 247 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम मुकाबला हार गई. अब मोहम्मद कैफ ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं.

IND vs WI/ Image Source: ANI

IND vs WI/ Image Source: ANI

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद में खेला गया था. इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. अब तक इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई है. भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं. श्रेयस अय्यर के टीम सिलेक्शन पर भी सवाल उठाए हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं और उन्हें खास सुझाव दिया है.

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल

मोहम्मद कैफ के मुताबिक भारतीय टीम का चयन परिस्थितियों के हिसाब से नहीं था. मोहम्मद कैफ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की गेंदबाजी रणनीति पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि टीम में आठवें नंबर तक बल्लेबाजी का विकल्प होना ही बहादुरी नहीं है, बल्कि असली साहस तब दिखता है, जब टीम अपनी प्लेइंग-11 में सात बल्लेबाजों के साथ पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों को शामिल करती है. कैफ के मुताबिक, अक्षर पटेल को ऑलराउंडर के तौर पर रखते हुए भारत को पांच मुख्य गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है, तो टीम को अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाजों की जरूरत होती है, ताकि विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका जा सके.

विज्ञापन

कैफ ने क्रिकबज पर बातचीत के दौरान कहा, “आठवें नंबर तक बल्लेबाजी का विकल्प होना बहादुरी नहीं है. असली बहादुरी तब है, जब आप अच्छी बल्लेबाजी वाली पिच पर अपने मुख्य गेंदबाजों को खिलाते हैं. सात बल्लेबाजों और पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरना साहसिक फैसला है. अगर आप विपक्षी टीम को 250 रन बनाने से रोकते हैं, तो आपको इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. पिच जितनी सपाट होगी, उतने ही ज्यादा विशेषज्ञ गेंदबाजों को टीम में शामिल करना चाहिए.”

विज्ञापन

गेंदबाजी पर भी खड़े किए सवाल

कैफ ने भारत की गेंदबाजी सिलेक्शन की भी आलोचना की. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय गेंदबाजी की कमजोरियां कई मौकों पर सामने आईं. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया 250 रन के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही थी. वहीं, तीसरे मैच में 14 रन से जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने 209 रन खर्च कर दिए थे. इसके बाद मिली हार ने भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में भारतीय गेंदबाजों की नाकामी को उजागर किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ