T20 World Cup जीत के बाद ICC रैंकिंग में छाए भारतीय बल्लेबाज, टॉप 10 ये 4 भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा

Latest ICC Rankings: टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है. इस प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में भी जमकर फायदा हुआ है और पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है.

jacket (47)
1 / 6

 

Latest ICC Rankings: टीम इंडिया के खिलाड़ियों टी20 विश्व कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया. भारतीय बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग पर भी नजर आ है. बल्लेबाजों की टॉप 10 रैंकिंग में 4 भारतीय बल्लेबाजों का नाम है. आइए आपको बताते हैं कि ताजा रैंकिंग में किस बल्लेबाज का नंबर कहां है.

विज्ञापन

रैंकिंग में टॉप पर अभिषेक शर्मा

रैंकिंग में टॉप पर अभिषेक शर्मा2 / 6

आईसीसी की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट रैंकिंग में अभिषेक शर्मा का जलवा कायम है. वो 875 रेटिंग के साथ नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं. पाइनस के मैच में उन्होंने 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी और अपनी फॉर्म हासिल की थी. 

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर पहुंचे ईशान किशन

दूसरे नंबर पर पहुंचे ईशान किशन3 / 6

टीम इंडिया में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले ईशान किशन के लिए ये टी20 विश्व कप यादगार रहा. फाइनल में तूफानी पारी खेलने के बाद अब वो रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग 871 हो गई है.

तिलक वर्मा 7वें नंबर पर

तिलक वर्मा 7वें नंबर पर4 / 6

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा भी आईसीसी की रैंकिंग में 7वें नंबर पर बने हुए हैं. उन्हें एक पायदान का नुकसान जरूर हुआ है लेकिन अभी भी वो टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं. 

विज्ञापन

कप्तान सूर्या भी टॉप 10 में शामिल

कप्तान सूर्या भी टॉप 10 में शामिल5 / 6

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस पूरे टूर्नामेंट में केवल एक ही मैच में चला है लेकिन इसके बाद भी उन्होंने आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में अपनी जगह पक्की की हुई है. 2 पायदान के नुकसान के साथ अब वो 9वें नंबर पर हैं. 

संजू सैमसन ने लगाई लंबी छलांग

संजू सैमसन ने लगाई लंबी छलांग6 / 6

संजू सैमसन ने आखिरी के 3 मैचों में लगातार रनों का अंबार लगाया जिसका सीधा फायदा उन्हें रैंकिंग में देखने को मिल रहा है. अब वो अपने करियर की बेस्ट रेटिंग के साथ 22वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन