IND vs WI: कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का 5वां और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबरी पर है और दोनों ही टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है. ऐसे में आखिरी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में होगा निर्णायक टी20 मुकाबला (PIC Credit - ANI)
India vs West Indies 5th T20I Match Timing and Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दिया है. अब दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है. ऐसे में सबकी नजरें सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले पर टिकी हैं, जहां जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी.
विज्ञापन
सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमों के कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इससे पहले आइए आपको भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस निर्णायक मुकाबले की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी देते हैं, ताकि आप मैच को रोमांच बिल्कुल भी मिस न कर सकें.
विज्ञापन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI 5वां टी20 मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां और निर्णायक टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे. पूरे 20-20 ओवर्स का खेल होने पर मुकाबला रात करीब 10:30 बजे तक खत्म भी हो जाएगा.
विज्ञापन
कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच LIVE?
भारत बनाम वेस्टइंडीज 5वें टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा. भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं. वहीं, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा, डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध होगा.
Two powerhouse teams, 4 intense games, and it all comes down to one last match! 💥#TeamIndia aims to stake their claim in the ultimate high-stakes decider against the West Indies! 💪#INDvWI | 5th T20I 👉 SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/d1u4FWyHOo
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 22 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 12 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है. बता दें कि, वेस्टइंडीज ने अभी तक भारत में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में कैरेबियाई टीम की नजरें भारत में पहली टी20 सीरीज जीतकर इतिहास रचने पर होगी.
विज्ञापन
Team India's dominance at home speaks for itself! 🇮🇳🔥