15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे युजवेंद्र चहल, जिंदगी की उस खौफनाक रात का किया खुलासा

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए वनडे और टी-20 प्रारूप खेला है. फिलहाल उन्हें मौका नहीं मिल रहा है. चहल इन दिनों कमेंट्री करते हैं. हालांकि उन्होंने अपनी बातचीत में अपनी जिंदगी से जुड़ी खौफनाक घटना का जिक्र किया है.

Yuzvendra Chahal/ Image Source: ANI

Yuzvendra Chahal/ Image Source: ANI

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल फिलहाल भारतीय टीम से दूर हैं. उनकी वापसी का रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है. चहल आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं. चहल फिलहाल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. इससे पहले उन्होंने आरसीबी के लिए कई सालों तक खेला है. इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा है. हाल ही में अपनी बातचीत के दौरान चहल ने अपनी जिंदगी की खौफनाक रात का जिक्र किया है. उन्हें नशे में धुत एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 15वीं मंजिल से उटका लटका दिया था. चहल का बयान काफी चर्चा में है.

विज्ञापन

आरसीबी की पार्टी में नशे में धुत था ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

युजवेंद्र चहल ने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी की एक खौफनाक घटना का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि यह घटना आईपीएल के दौरान बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से आयोजित एक पार्टी में हुई थी. उस समय चहल मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे. पार्टी में ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी काफी नशे में था. चहल के मुताबिक, उस खिलाड़ी का शरीर काफी मजबूत और गठीला था. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स या जेम्स फ्रैंकलिन नहीं, बल्कि कोई दूसरा विदेशी खिलाड़ी था.

विज्ञापन

जब होटल की 15वीं मंजिल से उल्टा लटका दिया गया

उस रात का जिक्र करते हुए चहल ने बताया कि पार्टी के दौरान उस खिलाड़ी ने उन्हें अपने पास बुलाया और अचानक उठाकर हवा में लटका दिया. शुरुआत में चहल को लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन अगले ही पल उसने उन्हें होटल की बालकनी से बाहर की तरफ उल्टा लटका दिया. चहल ने बताया कि उस वक्त अपनी जान बचाने के लिए वह खिलाड़ी के गले से कसकर चिपके हुए थे. स्थिति इतनी खतरनाक थी कि उनकी जान पर बन आई थी.

विज्ञापन

ऐसा लगा, जैसे मुझे दूसरा जन्म मिला हो-चहल

चहल के मुताबिक, जब वहां मौजूद लोगों और खिलाड़ियों को एहसास हुआ कि मामला गंभीर हो गया है, तो वे तुरंत मदद के लिए दौड़े. उन्होंने किसी तरह चहल को ऊपर खींचकर सुरक्षित बचाया. इस घटना को याद करते हुए चहल ने बताया कि वह पल बेहद डरावना था और उन्हें ऐसा महसूस हुआ, मानो उन्हें दूसरा जन्म मिला हो. होटल की बालकनी करीब 15वीं या 16वीं मंजिल पर थी. इतनी ऊंचाई से नीचे देखना ही किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ