News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
नई दिल्ली. हाल के दिनों में यह चर्चा काफी तेज थी कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ते में खटास आ गई है और दोनों कभी भी अलग हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में कभी भी कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई कि वह अलग हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों के बीच क्यूट कपल्स की एक शानदार तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वह दुबई में अपने बेटे इजहान का पांचवां जन्मदिन मनाते हुए एक साथ नजर आ रहे हैं।
41 वर्षीय पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने इस खूबसूरत तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। साझा किए गए पोस्ट में वह और सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान सानिया के पिता इमरान मिर्जा और उनकी बहन अनम भी मौजूद रहीं। मलिक ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो बेटा। बाबा तुमसे प्यार करते हैं।’
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Babar Azam: ड्रेसिंग रूम में भरोसे से लेकर बाउंड्री तक हुई थी बात, तब जाकर मिली पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी 12 अप्रैल साल 2010 में हुई थी। दोनों कपल्स ने हैदराबाद में पारंपरिक समारोह के साथ एक दूसरे का हाथ थामा था। मलिक से पहले सानिया की सगाई सोहराब मिर्जा के साथ हुई थी, जो उनके बचपन के दोस्त थे।
शादी के करीब आठ साल बाद 30 अक्टूबर साल 2018 में शोएब और सानिया को एक बेटा हुआ। क्यूट कपल्स ने अपने प्यारे से बच्चे का नाम इजहान रखा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।