हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बचपन में 'टायर पंचर' करते थे क्रिकेट के भगवान, बाल दिवस पर सचिन का बड़ा खुलासा

Sachin Tendulkar ने बाल दिवस पर अपने बचपन के दिनों को याद किया है। उन्होंने अपने बचपन की अनोखी कहानी साझा की है।

विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर। (Social Media)

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बाल दिवस के मौके पर अपनी बचपन की एक चटपटी कहानी साझा की है। यह कहानी आपके अंदर के बचपन को भी याद दिला देगी। यह कहानी इस बात की ओर संकेत करता है कि वर्तमान में भले ही कोई कितना भी महान क्यों न हो, लेकिन बचपन में सभी शरारती ही होते हैं। बाल दिवस के मौके पर सचिन को भी अपने बचपन के दिन याद आ गए और उन्होंने ट्वीट कर उसे अपने फैंस के साथ साझा किया है।

सचिन को कब मिलता था सुकुन?

सचिन ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि बचपन में वह इतने शरारती थे कि वह गाड़ियों के टायर पंचर किया करते थे। वह अपने दोस्तों की टोली के साथ मिलकर गाड़ियों के टायर पंचर किया करते थे। जब तक किसी गाड़ी के चारों टायर पंचर नहीं हो जाते थे, तब तक उन्हें सुकून नहीं मिलता था। इससे साफ है कि सचिन ने भी बचपन में बहुत मस्ती किया है और आज जब इस मुकाम पर खड़े हैं, तो उन दिनों को याद कर रहे हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट जगत का वह नाम है, जिन्हें जन्मों-जन्मों तक नहीं भुलाया जा सकेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: सावधान टीम इंडिया! ये 4 खिलाड़ी पलट सकते हैं पासा, आंकड़े देती गवाही

सचिन के रिकॉर्ड्स एक मिसाल

क्रिकेट को भगवान नाम का उपाधि अपने आप में इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि वह क्रिकेट के लिए क्या मायने रखते हैं। वनडे क्रिकेट हो या फिर टेस्ट क्रिकेट हो, सचिन का बल्ला जमकर बोलता था। सचिन के क्रिकेट से संन्यास लिए वर्षों हो गए, लेकिन आज भी सचिन के दर्जनों रिकॉर्ड ज्यों के त्यों है। उन रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी भी खिलाड़ी को दिन-रात एक करना होगा, शायद तब भी संभव नहीं हो पाएगा। वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड हो, टेस्ट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड हो, 100 शतकों का रिकॉर्ड हो या फिर कोई और रिकॉर्ड। ये ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें तोड़ पाना अच्छे-अच्छों के लिए असंभव जैसा काम है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola