IND vs NZ: सावधान टीम इंडिया! ये 4 खिलाड़ी पलट सकते हैं पासा, आंकड़े देती गवाही

IND vs NZ: भारत को अगर सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश करना है, इसके लिए इन 4 खतरनाक खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा।

IND vs NZ Semi final be careful of these 4 players ODI World CUp 2023

भारत बनाम न्यूजीलैंड।

IND vs NZ ODI World Cup 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस मुकाबले को भारत अपने नाम कर सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगा, लेकिन यह राह इतना आसान नहीं होगा। न्यूजीलैंड से नॉकआउट मुकाबले में भारत का रिकॉर्ड बिलकुल भी अच्छा नहीं है। ऐसे में कीवी टीम एक बार फिर से पासा पलट सकती है। न्यूजीलैंड फिर से भारत के विजयरथ को रोककर खुद फाइनल में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में भारतीय टीम को कीवी के 4 खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

ये 4 खिलाड़ी हैं घातक

न्यूजीलैंड के चार ऐसे खिलाड़ी हैं, तो भारत और फाइनल के बीच रोड़ा बन सकते हैं। ऐसे में भारत को विजयरथ पर सवार रहने के लिए इन 4 कीवी खिलाड़ियों को रोकना होगा। इस लिस्ट में सबसे पहले आते हैं न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज रचिन रविंद्र। रचिन इस विश्व कप कमाल के प्रदर्शन कर रहे हैं। वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करने की काबिलियत रखते हैं। रचिन के बल्ले से खूब रन बरस रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। ऐसे में अगर भारत को जीतना है, तो रचिन का बल्ला रोकना होगा।

विज्ञापन

2019 में भी इन्हीं ने बिगाड़ा था खेल

दूसरे खिलाड़ी हैं कीवी टीम के कप्तान केन विलियमशन। केन ने जब से चोट के बाद वापसी की है, तब से एक अलग अंदाज में दिख रहे हैं। वापसी करने के बाद हर मैच में उनका बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने विश्व कप में एक शतक भी जड़ दिया है। ऐसे में भारत के गेंदबाजों को केन का विकेट भी जल्दी चटकाना होगा। तीसरे खिलाड़ी हैं तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट। वह कीवी टीम के सबसे अनुभवी और सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। 2019 के सेमीफाइनल में भी बोल्ट ने ही भारत को शुरुआती झटका देते हुए हार थमा दिया था। ऐसे में बोल्ट से भी सावधान रहना होगा।

विज्ञापन

स्पिन के लिए मददगार

इसके अलावा चौथे खिलाड़ी हैं स्पिन गेंदबाजी करने वाले मिचेल सैंटनर। भारत में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती ही है। अभी भी सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा ही टॉप पर हैं। ऐसे में भारत के बल्लेबाजों को मिचेल सैंटनर से भी सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ