---विज्ञापन---

क्रिकेट
live

SA vs UAE T20 World Cup 2026 Live Score: भारतीय मूल का खिलाड़ी लौटा पवेलियन, कॉर्बिन बॉश का धमाका

South Africa vs UAE T20 World Cup Up 2026 Match Live Score and Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज साउथ अफ्रीका और UAE के बीच मैच हो रहा है. साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में जगह बना ली है और वो UAE के खिलाफ दिल्ली में हो रहे अपने इस मैच को अभ्यास के रूप में ले रहे हैं. UAE का लक्ष्य जीत के साथ टूर्नामेंट खत्म करने का होगा. आइए मैच से जुड़े अपडेट्स पर नजर डालते हैं.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 18, 2026 11:53 IST
SA vs UAE T20 World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live
SA vs UAE मैच के लाइव अपडेट्स

SA vs UAE T20 World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और UAE के बीच मैच हो रहा है. 18 फरवरी 2026 यानी आज दिल्ली में दोनों टीमें आमने-सामने थी. ग्रुप D से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्वालीफाई कर चुकी हैं. UAE भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है लेकिन उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. दिल्ली की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है. 170-175 रन पार स्कोर माना जा सकता है.

South Africa vs UAE T20 World Cup 2026: कब और कैसे देखें लाइव?

साउथ अफ्रीका और UAE के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध है. ऑनलाइन फैंस इसे जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे. सुबह 11 बजे से मैच शुरू हो गया है.

---विज्ञापन---

South Africa vs UAE T20 World Cup 2026: दोनों टीमों का स्क्वाड

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका.

UAE का स्क्वाड: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद फारूक, ध्रुव पराशर, मुहम्मद रोहिद खान, मयंक कुमार.

---विज्ञापन---

मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स नीचे दिए गए हैं:

11:53 (IST) 18 Feb 2026
SA vs UAE Live Score: सोहैब खान भी लौटे पवेलियन

UAE को तीसरा झटका लगा. कॉर्बिन बॉश की गेंद पर वो शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए.

UAE का स्कोर: 68/3 (10.3 ओवर)

11:42 (IST) 18 Feb 2026
SA vs UAE Live Score: 8 ओवर के बाद UAE की तगड़ी वापसी

दो विकेट लगातार गंवाने के बाद UAE की तगड़ी वापसी हुई है. अलीशान शराफू बड़े-बड़े शॉट्स लगा रहे हैं और 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

UAE का स्कोर: 60/2 (8 ओवर)

11:31 (IST) 18 Feb 2026
SA vs UAE Live Score: UAE को लगातार दो झटके

अच्छी शुरुआत के बावजूद UAE ने 6 गेंदों के अंतराल में दो विकेट गंवा दिए. आर्यांश मात्र 13 और वसीम 22 रन बनाकर आउट हो गए.

UAE का स्कोर: 42/2 (5.2 ओवर)

11:17 (IST) 18 Feb 2026
SA vs UAE Live Score: UAE की शानदार शुरुआत

UAE ने बढ़िया तरह से शुरुआत की है. तीन ओवरों में वो 30 रन बना चुके हैं. वसीम तेज गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं और अभी 20 रन पर खेल रहे हैं.

11:01 (IST) 18 Feb 2026
SA vs UAE Live Score: ओपनिंग करने उतरे आर्यांश-वसीम

आर्यांश शर्मा और कप्तान मोहम्मद वसीम UAE के लिए ओपनिंग करने उतरे. कागिसो रबाडा के हाथ में गेंद है.

10:49 (IST) 18 Feb 2026
SA vs UAE Live Score: UAE की प्लेइंग 11

UAE की प्लेइंग 11: आर्यांश शर्मा, मुहम्मद वसीम, आलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.

10:39 (IST) 18 Feb 2026
SA vs UAE Live Score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका

10:33 (IST) 18 Feb 2026
SA vs UAE Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. उन्होंने मौसम और पिच को देखते हुए गेंद से पहले आक्रमण करने का मन बनाया है.

First published on: Feb 18, 2026 10:23 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.