PAK vs NAM मैच में हुई बारिश तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है कोलंबो में मौसम का हाल

T20 WC 2026: भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम के ऊपर टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. टीम का अगला मुकाबला नामीबिया से होना है जो कि कोलंबो में होगा. इस मैच में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. ऐसे में अगर मुकाबला धुल जाता है तो पाकिस्तान पर इसका क्या असर पड़ेगा?

jacket (1) - 2026-02-18T103839.475

T20 WC 2026: पाकिस्तान की टीम को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलना है. ये मैच 18 फरवरी को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम ने सलमान अली आगा की कप्तानी में ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में टीम को जीत मिली है तो वहीं भारत के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. ग्रुप स्टेज के मैच अब अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहे हैं तो ऐसे में अगले राउंड में जगह पक्की करने के लिए पाकिस्तान के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है. इस मैच में बारिश के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं. ऐसे में अगर बारिश के चलते मैच धुल जाता है तो क्या पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी?

विज्ञापन

कोलंबो में बन रहे बारिश के आसार

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस मैच में बारिश के 50-60% चांस है. मैच वाले दिन तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है. बारिश के कारण अगर मैच नहीं हो पाता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा. आईसीसी की तरफ से ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. 

विज्ञापन

सुपर 8 के लिए कैसे क्वालीफाई करेगी पाकिस्तान?

पाकिस्तान की टीम के पास 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. ये मैच अगर नहीं हो पाता है तो पाकिस्तान को एक अंक मिल जाएगा. 5 अंकों के साथ पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी. यूएसए के मुकाबले पूरे हो चुके हैं और उनके 4 अंक ही हैं तो वहीं नीदरलैंड भी अब ज्यादा से ज्यादा 4 अंकों तक ही पहुंच पाएगी. ऐसे में अगर ये मुकाबला बारिश से धुल जाता है तो भी पाकिस्तान की टीम बिना किसी परेशानी के सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. पाकिस्तान की टीम अगर इस मैच में नामीबिया से हार जाता है तो टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और यूएसए सुपर 8 में अपनी जगह बना सकता है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ