IND A vs SL A: इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच आज से ट्राई सीरीज की शुरुआत हुई. जहां पर पहले मुकाबले में इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीमें दाम्बुला में आमने-सामने हैं. जहां पर इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके इंडिया ए की टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए. इस मुकाबले में टीम के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा. जिसके साथ ही उन्होंने गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है.
ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इंडिया ए के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका ए के खिलाफ कमाल की पारी खेली. उन्होंने 114 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. गायकवाड़ उस समय बल्लेबाजी करने आए, जब टीम ने सिर्फ 16 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिया था. ऐसे में शुरुआती समय में गायकवाड़ बहुत ही संभल कर बल्लेबाजी करते हुए आए.
गायकवाड़ ने अपने लिस्ट ए का करियर का ये 21वां शतक जड़ा है. दिग्गज राहुल द्रविड़ और मौजूदा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी लिस्ट ए में 21-21 शतक ही जड़े हैं. इस लिस्ट में नंबर 1 पर सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन ने लिस्ट ए में 60 शतक जड़े थे. विराट कोहली के नाम जहां 59 शतक है, तो वहीं रोहित शर्मा ने 37 शतक जड़े हैं. सौरव गांगुली ने भी 31 शतक लिस्ट में बनाए थे. स्टार बल्लेबाज शिखर धवन के नाम भी लिस्ट ए में 30 शतक जड़े हैं. ॉ
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित शर्मा ने पास की अग्निपरीक्षा! ODI सीरीज के लिए पूरी तरह फिट, जानें कब जुड़ेंगे टीम के साथ
आईपीएल के स्टार इस मुकाबले में हुए फेल
हाल में ही आईपीएल 2019 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी इंडिया ए के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 रन तो वहीं प्रभसिमरन सिंह ने मात्र 2 रन ही बनाए. कप्तान तिलक वर्मा ने तो धीमी बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों में सिर्फ 60 रन बनाए. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम 300 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी. टीम के 277 रनों के जवाब में श्रीलंका ए की टीम ने खबर लिखे जाने तक 11 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 67 रन बना लिए हैं. अंशुल कंबोज और अरशद खान ने भी बहुत ज्यादा निराश किया.
ये भी पढ़ें: अचानक BCCI ने बदल दिया टीम इंडिया का स्क्वाड, स्टार तेज गेंदबाज को टीम में मिली जगह
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines