IPL 2026 में पंजाब किंग्स के हीरो इंडिया के लिए बन गए ‘जीरो’, दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर सके पार

IND A vs SL A: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम में उन्हें बीसीसीआई ने मौका दिया. हालांकि पहले मुकाबले में ही विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने बहुत ज्यादा निराश किया.

Prabhsimran Singh

Pic Credit- X

IND A vs SL A: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने इंडिया ए की टीम में मौका दिया. ये खिलाड़ी श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीम के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलने के लिए पहुंचे थे. इंडिया ए का पहला मुकाबला श्रीलंका ए के खिलाफ चल रहा है. जहां पर इंडिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर आईपीएल 2026 में टीम के हीरो बने प्रभसिमरन सिंह ने इंडिया के लिए जीरो साबित हुए हैं. 

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह हुए पूरी तरह से फ्लॉप 

आईपीएल 2026 के दौरान प्रभसिमरन सिंह बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे. इंडिया ए के लिए जब श्रीलंका ए के खिलाफ वो बतौर  विकेटकीपर बल्लेबाज मैदान पर उतरे, तो पहली गेंद से ही दबाव में नजर आ रहे थे. अंत में 11 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर ही प्रभसिमरन सिंह चमिका करुणारत्ने का शिकार बने. करुणारत्ने की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह फंसे-फंसे हुए नजर आ रहे थे. 

विज्ञापन

सीजन 19 के दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 500 से ज्यादा रन तेजी से बनाए थे. हालांकि प्रभसिमरन सिंह के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है. आने वाले मैचों में अगर प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से रन आया, तो वो अपने आलोचकों को करारा जवाब दे सकते हैं. इंडिया ए की टीम अपना अगला मुकाबला 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलेगी. बात मैच की करें तो खबर लिखे जाने तक इंडिया ए की टीम ने 26 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद इंडिया के लिए फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ इतने रनों पर खत्म हुई पारी

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

इंडिया A (प्लेइंग XI): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम. 

श्रीलंका A (प्लेइंग XI): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ