IPL 2026 के बाद इंडिया के लिए फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ इतने रनों पर खत्म हुई पारी

IND A vs SL A: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद इंडिया ए के लिए खेलने उतरे हैं. जहां पर वैभव सूर्यवंशी से फैंस को बड़ी उम्मीदें थी. हालांकि उसके ऊपर वो खरे नहीं उतरे पहले वनडे मैच में सूर्यवंशी बल्ले के साथ फेल हो गए.

Vaibhav Sooryavanshi

Pic Credit- X

IND A vs SL A: टीम इंडिया की तैयारियों के लिए बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ए की सीरीज रखी है. जिसमें आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को भी इंडिया ए की टीम में मौका है. इस ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान ए की टीम भी शामिल है. श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यवंशी सस्ते में पवेलियन लौट गए. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए के लिए हो गए फेल  

इंडिया ए की टीम ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला बड़ा स्कोर खड़ा करने के सोचा था. हालांकि टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सुपरस्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 12 गेंदों में 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने. वैभव ने इस पारी में भी पहली ही गेंद पर चौका जड़ा था. हालांकि वो इस पारी को बड़ा नहीं बना पाए. सूर्यवंशी को हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम में भी जगह मिली है.

विज्ञापन

ऐसे में इस मैच के दौरान सभी की नजरें उनके ऊपर टिकी थी. सूर्यवंशी को अब अगले कुछ मैचों में बड़ा स्कोर बनाना होगा. जिससे वो जब टीम इंडिया का हिस्सा बने, तो मैनेजमेंट के ऊपर उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाने का दबाव हो. हालांकि अफगानिस्तान ए के खिलाफ सूर्यवंशी बड़ा स्कोर बना सकते हैं. सूर्यवंशी हालांकि इस मुकाबले में भी लय में नजर आ रहे थे. 12 गेंदों में ही उन्होंने 3 शानदार चौके जड़ दिए थे.

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

इंडिया A (प्लेइंग 11): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम. 

श्रीलंका A (प्लेइंग 11): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ