Rohit Sharma: बड़ी पुरानी कहावत है, ‘जैसा देश वैसा भेष’. रांची पहुंचने के बाद रोहित शर्मा भी इसी कहावत को सही करते हुए नजर आया. हिटमैन का बिहारी बाबू वाला अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है. सुरक्षाकर्मियों संग घिरे रोहित के मुंह से जब लोकल भाषा में शब्द निकले, तो हर किसी की हंसी छूट पड़ी. खुद पूर्व भारतीय कप्तान अपनी बोली पर खिल-खिलाकर हंस दिए.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गर्दा उड़ाने वाले रोहित शर्मा से साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वनडे सीरीज में हर कोई धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है.
रोहित का बिहारी बाबू वाला अंदाज वायरल
अब दरअसल हुआ यूं कि रोहित शर्मा एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ चल रहे थे. सामने से शाहबाज नदीम उनको रिसीव करने आए, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड नदीम को रोकने लगे. नदीम को देखते ही हिटमैन बिहारी अंदाज में बोल पड़े.
उन्होंने माजाकिया अंदाज में कहा, “अरे भाई ई तो हमरा दोस्त है.” रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूर्व भारतीय कैप्टन का यह अंदाज फैन्स को खूब रास आ रहा है. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में ही खेला जाना है और इसी कारण रोहित शर्मा इस शहर पहुंचे हैं.
ये भी पढ़ें: 18 साल के भारतीय कप्तान ने मचाया बल्ले से कोहराम, T20 में ठोका विस्फोटक शतक, Dhoni भी होंगे खुश!
कैसा है साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड?
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दमदार रहा है. हिटमैन ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ अब तक कुल 26 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान खेली 25 पारियों में रोहित ने 33 की औसत से खेलते हुए 806 रन ठोके हैं. रोहित के नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बल्ले से जमकर गर्दा उड़ाया था. 3 मैचों में हिटमैन ने 101 की औसत से खेलते हुए 202 रन ठोक डाले थे. रोहित के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला था. तीसरे वनडे में रोहित ने 121 रनों की यादगार पारी खेली थी.
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
30 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
52 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines