हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हिटमैन शो' की कीजिए तैयारी, मैदान पर लौट रहे हैं Rohit Sharma, तय हो गई तारीख!

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के मैदान पर लौटने की अगर आप भी राह देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Rohit Sharma

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को अगर आप भी टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए बेताब हैं, तो यह खबर आपके काम की है। ग्राउंड पर हिटमैन के चौके-छक्के आपको जल्द ही देखने को मिलने वाले हैं। रोहित की वापसी की तारीख सामने आ चुकी है।

भारतीय टीम के वनडे कप्तान ने आखिरी इंटरनेशनल मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। यानी फरवरी के बाद से हिटमैन की आतिशी बैटिंग को फैन्स मिस कर रहे हैं। रोहित टी-20 और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और वह अब सिर्फ वनडे में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे।

कब मैदान पर लौट रहे रोहित शर्मा?

दरअसल, रोहित शर्मा को लेकर सामने आई रेवस्पोर्ट्स की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हिटमैन ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाले अनौपचारिक वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। ऑस्ट्रेलिया-ए सितंबर से लेकर अक्टूबर के बीच में भारत के दौर पर रहेगी। दो टेस्ट मैच खेलने के बाद कंगारू टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेती हुई दिखाई देगी।

विज्ञापन

एकदिवसीय सीरीज में रोहित भी बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। सीरीज का पहला वनडे मैच 30 सितंबर को खेला जाना है, जबकि दूसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा। वहीं, आखिरी मैच 5 अक्टूबर को खेला जाना है। वनडे सीरीज के सभी मुकाबले कानपुर में खेले जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी बार दिखे थे रोहित

रोहित शर्मा भारतीय टीम की जर्सी में आखिरी बार इस साल फरवरी में खेलते हुए दिखाई दिए थे। हिटमैन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में बल्ले से भी खूब रंग जमाया था और वह मैन ऑफ द मैच रहे थे। रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को 12 साल बाद अपने नाम किया था। हालांकि, टी-20 से पहले ही संन्यास ले चुके रोहित ने आईपीएल 2025 के बीच में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola