Rohit Sharma Car: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को महंगी कारों का बहुत शौक है। हिटमैन के पास ब्लू रंग की लेंबोर्गिनी कार थी, जिसका नंबर 0264 का था। जिसे चलाते हुए वो कई बार नजर आ चुके थे। उस कार को रोहित ने एक फैंटेसी ऐप विनर को दी थी। जिसके बाद अब रोहित ने एक और लैंबोर्गिनी कार खरीदी है। इस कार की कीमत ने सभी फैंस को हैरान कर दिया है। हिटमैन अपनी कार को गर्लफ्रेंड की तरह ध्यान रखते हैं। जिसके कारण ही इस कार को उनकी नई ‘महबूबा’ कहा जा रहा है।
रोहित शर्मा की नई कार ने सभी को किया हैरान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें Lamborghini Urus Se नजर आ रही है। फैंस दावा कर रहे हैं, रोहित शर्मा ने इस नई कार को खरीदा है। ऑरेंज कलर की इस लैम्बोर्गिनी की कीमत 4.57 करोड़ की है। इसका इंजन 620hp पावर का है, जोकि 800NM का टॉर्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोड में भी इस कार को 60kmph की स्पीड से चलाया जा सकता है।
इस कार का नंबर 3015 है, जिससे भी रोहित का एक खास कनेक्शन है। दरअसल रोहित की बेटी समायरा 30 दिसंबर 2018 को पैदा हुई थी। वहीं बेटे का जन्म 15 नवंबर 2024 को हुआ था। दोनों बच्चों के जन्मतिथि को ही उन्होंने अपने गाड़ी का नंबर बनाया है। वहीं अगर 30 और 15 को जोड़े तो वो 45 होता है, जोकि खुद हिटमैन का जर्सी नंबर है।
🚨NEW ORANGE LAMBORGHINI OF ROHIT SHARMA🚨
"Rohit Sharma bought a new orange colour Lamborghini Urus Se which has been delivered in Mumbai and bRO will be seen driving it soon." pic.twitter.com/vY0aWTzGZZ---विज्ञापन---— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 9, 2025
लंबे समय से फैंस कर रहे हैं रोहित का इंतजार
वनडे कप्तान रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से हिटमैन ब्लू जर्सी में नहीं खेले हैं। जिसके कारण ही अब फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं। खबरों की माने तो रोहित शर्मा अब 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोबारा ब्लू जर्सी में नजर आएंगे। फिलहाल हिटमैन के करियर का लेकर चर्चा भी चल रही है।
यहां देखें हिटमैन का कार कलेक्शन
Mercedes-Benz S-Class- 1.50 करोड़ रुपये
Range Rover HSE LWB- 2.80 करोड़ रुपये
Mercedes GLS 400 D- 1.29 करोड़ रुपये
BMW M5- 1.99 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर क्या बोले उनके कोच? बताया वनडे विश्व कप 2027 खेलेंगे या नहीं!










