Rohit Sharma

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर क्या बोले उनके कोच? बताया वनडे विश्व कप 2027 खेलेंगे या नहीं! 

Odi World Cup 2027: हिटमैन के वनडे फॉर्मेट से भी संन्यास पर चर्चा चल रही है। अब रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने बताया है कि हिटमैन कब पूरी तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

Odi World Cup 2027: भारतीय टीम के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर फिलहाल चर्चा चल रही है। कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि बीसीसीआई उन्हें वनडे विश्व कप 2027 के लिए नहीं देख रही है। बोर्ड युवा खिलाड़ियों पर निवेश करना चाहती है। हालांकि इस मामले में अब तक रोहित शर्मा का पक्ष किसी ने भी नहीं चुना है। अब रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने बताया है कि हिटमैन कब पूरी तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।  

विज्ञापन

बचपन के कोच ने बताया कब संन्यास लेंगे रोहित शर्मा 

टी20I और टेस्ट से रिटायरमेंट का संन्यास कर चुके सुपरस्टार रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने अब बताया है कि कब हिटमैन वनडे फॉर्मेट को अलविदा कहेंगे। दिनेश लाड ने गौरव मंगलानी के पॉडकास्ट में कहा, ‘जब रोहित शर्मा ने टी20I से संन्यास लिया, तो उन्होंने टेस्ट और वनडे से संन्यास नहीं लिया, क्योंकि वह अभी भी WTC और वनडे विश्व कप जीतना चाहते थे, जो हम 2023 में हार गए। दुर्भाग्य से हम 2025 WTC फाइनल में नहीं पहुंच सके, इसलिए उन्होंने टेस्ट से भी संन्यास ले लिया। अब, उनका एकमात्र लक्ष्य वनडे खेलना और 2027 विश्व कप जीतना है, जिसके बाद वह संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं।’ रोहित के करियर के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ