---विज्ञापन---

क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान टीम के ‘No Handshake’ के बीच रोहित शर्मा ने लगाया पाकिस्तानी दिग्गज को गले, VIDEO वायरल

Rohit Sharma-Wasim Akram: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच खेला गया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस बड़े मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. मैच के अलावा रोहित शर्मा के एक मोमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा. टीम इंडिया नो हैंडशेक पॉलिसी का पालन कर रही है, वहीं रोहित ने पाकिस्तानी दिग्गज से मुलाकात की और उन्हें लगे लगाया.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 16, 2026 10:42
Rohit Sharma-Wasim Akram
रोहित ने लगाया पाक दिग्गज को गले

Rohit Sharma-Wasim Akram: टीम इंडिया की भिड़ंत 15 फरवरी 2026 को पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप में हुई. इस मैच के बीच मैदान पर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के कई सारे बड़े नाम मौजूद थे. रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसेडर हैं. इसी वजह से वो भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए आए थे. मैच से पहले हुई सेरेमनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां वो पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को लगाया गले

कोलंबो में हुए मैच में ICC के ब्रांड एम्बेसेडर रोहित शर्मा मौजूद थे. इसी बीच उन्होंने टीम इंडिया के प्लेयर्स से मुलाकात की और कई सीनियर लोगों से भी बातचीत की. मैच की शुरुआत से पहले आर प्रेमदासा स्टेडियम में सेरेमनी का आयोजन किया गया था. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम इसका हिस्सा बने. यहां रोहित और वसीम की मुलाकात हुई. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और साथ में फोटो क्लिक कराई. इसी का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद BCCI ने तोड़ी चुप्पी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का 8-1 वाला बयान वायरल

रोहित-अकरम के गले मिलने पर मचा बवाल

रोहित शर्मा और वसीम अकरम का गले मिलना फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसका बड़ा कारण यह है कि टॉस के समय टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से साथ नहीं मिलाया. नो हैंडशेक वाली परंपरा टीम इंडिया ने जारी रखी. मैच में जीत के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया. ऐसे में रोहित का वसीम से मुलाकात करना और उन्हें गले लगाना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है.

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन शुरुआत में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया. इसके बाद ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 77 रन ठोके. टीम इंडिया 20 ओवर में 175 रन बना पाई. पाकिस्तान के सामने काफी बड़ा लक्ष्य था लेकिन वो जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती के आगे टिक नहीं पाए. 114 रन पर ही पाकिस्तान की पारी समाप्त हो गई और भारत ने 61 रन से मैच जीता.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पहले बल्ले, फिर शब्दों से लगाई दहाड़! पाकिस्तान को रौंदने के बाद क्या बोले ईशान किशन?

First published on: Feb 16, 2026 10:40 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.