Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

फेवरेट क्रिकेटर के सवाल पर RJ Mahvash ने पैपराजी को दिया करारा जवाब, कर दी सबकी बोलती बंद

RJ Mahvash: आरजे महवश अक्सर चर्चाओं में रहती है, इस साल की शुरुआत में युजवेंद्र चहल और उन्होंने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. हाल में ही जब उनसे फेवरेट क्रिकेटर को लेकर सवाल पूछा गया तो कंटेंट क्रिएटर ने स्मार्ट आंसर दिया.

Author
Edited By : Shariqul Hoda Updated: Mar 3, 2026 14:37
RJ Mahvash

RJ Mahvash On Favorite Cricketer: कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जाता है, यही वजह है कि उनसे अक्सर इस बारे में घुमा फिराकर सवाल किए जाते हैं. महवश खुद भी जर्नलिस्ट रह चुकी हैं, ऐसे में उन्हें बेहतर तरीके से जवाब देना आता है. ऐसा ही कुछ वाक्या पिछले दिनों पेश आया.

पैपराजी का चालाकी भरा सवाल

हाल ही में मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पैपराजी से बातचीत के दौरान आरजे महवश से उनके पसंदीदा क्रिकेटर का नाम पूछा गया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि फ़ोटोग्राफर इस सवाल से विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले माहिका शर्मा के साथ स्पॉट हुए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के लिए किया दिल जीतने वाला काम

आरजे महवश का स्मार्ट जवाब

जब आरजे महवश से पूछा गया कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है, तो महवश ने ये कहकर सवाल टाल दिया, ‘और कुछ? तू बना ले कॉन्ट्रोवर्सी, बताती हूं मैं.’ इसके बाद वहां मौजूद बाकी लोगों की हंसी छूट गई. उनका ये अंदाज-ए-बयां क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है, लोग इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा शेयर कर रहें हैं.

---विज्ञापन---

पहले बार कब साथ दिखे थे चहल-महवश

गौर करने वाली बात ये है कि महवश भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फ़ाइनल में एकसाथ नजर आईं थीं. उन्हें कई मौकों पर पब्लिकली एक साथ देखा गया था. हालांकि 2026 की शुरुआत में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था.

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप में पाक की बेइज्जती पर भड़के शाहिद आफरीदी, दामाद शाहीन से लेकर PCB को सुनाई खरी-खरी, वीडियो वायरल

धनश्री से हो चुका है यूजी का तलाक

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ शादी की थी, लेकिन मार्च 2025 में उनका तलाक हो गया. बता दें कि यूजी मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं हैं. अब उनका एक्शन आईपीएल 2026 में देखा जा सकता है, जहां वो पंजाब की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे.

First published on: Mar 03, 2026 02:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.