Rinku Singh Entry Test Cricket Threat to Shreyas Iyer: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों क्रिकेट के मैदान में दिन दोगुनी और रात चौगुनी की गति से आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों के फॉर्मेट में गर्दा उड़ाने के बाद अब वह घरेलू क्रिकेट में जलवा बिखेर रहे हैं। मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले अपने चरम पर हैं। यहां वह उत्तर प्रदेश की टीम के लिए शिरकत कर रहे हैं। ग्रुप बी के एक मुकाबले में यूपी और केरल की टीम आमने सामने है।
यहां भी रिंकू के बल्ले का जौहर देखने को मिला है। केरल के खिलाफ एक समय यूपी की टीम संकट में नजर आ रही थी। ऐसी परिस्थिति में उन्होंने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 136 गेंद में 92 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली। इस बीच उनके पास शतक जड़ने का सुनहरा मौका था, लेकिन महज आठ रन से चूक गए।
रिंकू, श्रेयस अय्यर के लिए क्यों बने खतरा?
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन बेहद निराशानजक रहा था। सेंचुरियन टेस्ट में जहां वह केवल 37 (31+6) रन बना पाए। वहीं केपटाउन टेस्ट में तो उनका हाल और बुरा रहा। इस मैच में उनके बल्ले से केवल चार (0+4*) रन निकले। ऐसी स्थिति में अगर घरेलू क्रिकेट में रिंकू ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब भारतीय टीम में अय्यर का स्थान ले लेंगे।
रिंकू के साथ खास बात यह है कि वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। भारतीय टीम को मध्यक्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज की एक लंबे समय से दरकार है। इसके अलावा वह दाहिने हाथ से गेंदबाजी भी करते हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू करते हुए अपना पहला इंटरनेशनल विकेट भी लिया था।
रिंकू सिंह का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर
रिंकू सिंह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक कुल 42 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से 63 पारियों में 57.82 की औसत से 3007 रन निकले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम सात शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं। यहां उनकी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन नाबाद 163 रन है। वहीं गेंदबाजी के दौरान 19 पारियों में रिंकू छह सफलताएं प्राप्त कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- VIDEO: जीवा ने पापा के साथ शेयर किया वीडियो, दुबई में धमाचौकड़ी कर रहे हैं धोनी
यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: बिहार की टीम बनी बवाल का अड्डा, सचिव और अध्यक्ष के बीच विवाद; अधिकारी का फोड़ा सिर
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines