हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को झटका, अचानक बाहर हुईं ये मैच विनर
क्रिकेट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को झटका, अचानक बाहर हुईं ये मैच विनर
IND-W vs AUS-W Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में इकलौता टेस्ट मैच खेलना है, लेकिन अब टीम में रेणुका सिंह ठाकुर नजर नहीं आएंगी. हालांकि बीसीसीआई की तरफ से उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है. ये मुकाबाला 6 फरवरी से पर्थ में खेला जाना है.
Renuka Singh Ruled Out Of Test Against Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अचानक झटका लगा, जब सीनियर पेसर रेणुका सिंह ठाकुर वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह कंगारू टीम के खिलाफ इकलौते टेस्ट से बाहर हो गईं. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा कि रेणुका की जगह काश्वी गौतम को चुना गया है.
वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण लिया गया फैसला
देवजीत सैकिया ने बयान में कहा, 'टीम इंडिया की पेसर रेणुका ठाकुर पर्थ के WACA ग्राउंड पर होने वाले इकलौते टेस्ट से बाहर हो गई हैं, जो ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ मौजूदा मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हिस्सा है. अपने वर्कलोड को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए, रेणुका को आराम करने की सलाह दी गई है और वो पिंक-बॉल टेस्ट के लिए सिलेक्शन के लिए अवेलेबल नहीं होंगी. बीसीसीएआई की मेडिकल टीम रेणुका की फिटनेस प्रोग्रेस पर करीब से नजर रखेगी.'
काश्वी गौतम को मौका
सैकिया ने आगे कहा, 'वुमेंस सिलेक्शन कमिटी ने उनकी जगह काश्वी गौतम को चुना है. काश्वी चल रही मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ODI टीम का भी हिस्सा थीं.' टेस्ट मैच शुक्रवार 6 मार्च से शुरू हो रहा है. काश्वी ने भारत के लिए 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए हैं, और 18 वुमेंस प्रीमियर लीग मैचों में उनके नाम 19 विकेट हैं. मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-1 से जीती और 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट 2021 में खेला था, जो कैरारा में ड्रॉ रहा था. हाल ही में 2023 में भारत ने मुंबई के वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी की, और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की. भारतीय फैंस को इस टेस्ट मैच में पॉजिटिव रिजल्ट की उम्मीद होगी.
Renuka Singh Ruled Out Of Test Against Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अचानक झटका लगा, जब सीनियर पेसर रेणुका सिंह ठाकुर वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह कंगारू टीम के खिलाफ इकलौते टेस्ट से बाहर हो गईं. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा कि रेणुका की जगह काश्वी गौतम को चुना गया है.
वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण लिया गया फैसला
देवजीत सैकिया ने बयान में कहा, ‘टीम इंडिया की पेसर रेणुका ठाकुर पर्थ के WACA ग्राउंड पर होने वाले इकलौते टेस्ट से बाहर हो गई हैं, जो ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ मौजूदा मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हिस्सा है. अपने वर्कलोड को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए, रेणुका को आराम करने की सलाह दी गई है और वो पिंक-बॉल टेस्ट के लिए सिलेक्शन के लिए अवेलेबल नहीं होंगी. बीसीसीएआई की मेडिकल टीम रेणुका की फिटनेस प्रोग्रेस पर करीब से नजर रखेगी.’
---विज्ञापन---
काश्वी गौतम को मौका
सैकिया ने आगे कहा, ‘वुमेंस सिलेक्शन कमिटी ने उनकी जगह काश्वी गौतम को चुना है. काश्वी चल रही मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ODI टीम का भी हिस्सा थीं.’ टेस्ट मैच शुक्रवार 6 मार्च से शुरू हो रहा है. काश्वी ने भारत के लिए 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए हैं, और 18 वुमेंस प्रीमियर लीग मैचों में उनके नाम 19 विकेट हैं. मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-1 से जीती और 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा.
🚨 News 🚨
Renuka Singh Thakur ruled out of Only-Test against Australia; Kashvee Gautam named replacement.