Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

[Live Cricket Score] RCB vs CSK: बेंगलुरु को दूसरा झटका, फिल सॉल्ट लौटे पवेलियन

Summary: RCB vs CSK Live Score: चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2026 का पहला 2 मुकाबला हार चुकी है, उनकी कोशिश टूर्नामेंट में कॉन्फिडेंस वापस लाने की होगी, वहीं 'डिफेंडिंग चैंपियन' अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Apr 5, 2026 20:26 IST
RCB VS CSK LIVE

Body: RCB vs CSK Live Cricket Score and Updates: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल का 11वां मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच जारी है. क्रिकेट फैंस को इस इस सुपरहिट मैच का बेसब्री से इंतजार था. जहां चेन्नई टीम पहले जीत की तलाश कर रही है, वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का ओपनिंग मैच जीतकर बैंगलोर आर्मी के हौसले बुलंद हैं. देखना है कि आज की शाम कौन सी टीम बाजी मारेगी.

RCB vs CSK 2026: Head to Head

ऐतिहासिक रूप स चेन्नई सुपर किंग्स का इस राइवलरी पर दबदबा रहा है. 35 हेड टू हेड मुकाबलों में, सीएसके ने 21 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 13 जीत मिली हैं, और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. हालांकि हाल के रुझान मेजबान टीम के फेवर में हैं. RCB ने CSK के खिलाफ पिछले 3 मुकाबले जीते हैं, जिससे इस जोरदार टक्कर के दबाव को संभालने की उनकी नई क्षमता सामने आई है. चिन्नास्वामी में मुकाबले अक्सर बहुत ज्यादा स्कोर वाले होते हैं, और हालांकि सीएसके का पलड़ा भारी है, लेकिन ‘डिफेंडिंग चैंपियंस’ ने अपने घरेलू मैदान को एक ऐसे किले में बदल दिया है जिसे सुपर किंग्स के लिए हाल के वक्त में भेदना मुश्किल रहा है.

---विज्ञापन---

RCB vs CSK IPL 2026: Weather and Pitch Report

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए एक पसंदीदा ख्वाब जैसा है, जहां की पिच सपाट है, आउटफील्ड तेज है और बाउंड्री छोटी हैं. हालांकि स्पिनर्स को कभी-कभी थोड़ी ग्रिप मिल सकती है, लेकिन आम तौर पर ये एक ऐसा मैदान है जहां 200 से ज्यादा का स्कोर बनना आम बात है और अक्सर इसे चेज भी कर लिया जाता है. शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में दूसरी पारी में ओस की अहम भूमिका रहने की उम्मीद है, जिससे गेंदबाजों के लिए गेंद पर ग्रिप बनाना मुश्किल हो जाएगा. नतीजतन टॉस जीतने वाला कप्तान लगभग निश्चित रूप से पहले गेंदबाजी करना ही चुनेगा. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 190–200 रन रहता है. जहां तक मौसम की बात है, आसमान साफ ​​रहने और तापमान लगभग 27°C रहने की उम्मीद है, जो एक पूरे मैच के लिए एकदम परफेक्ट है.

RCB vs CSK IPL 2026: Where to Watch Live Streaming

आरसीबी बनाम सीएकके मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर देख सकते हैं. इसके अलावा जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर इसका लाइव स्ट्रीमिंग 7:30 बजे से किया जाएगा. हालांकि टॉस शाम 7 बजे ही हो जाएगा.

---विज्ञापन---

RCB vs CSK IPL 2026: Playing 11

आरसीबी की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.

सीएसके की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.

20:26 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: बेंगलुरु को दूसरा विकेट गिरा

शिवम दुबे ने फिल सॉल्ट को 46 रन के निजी स्कोर पर नूर अहमद के हाथों कैच आउट करा दिया.

20:23 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 10 ओवर बाद बेंगलुरु-91/1

आरसीबी ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं. फिल सॉल्ट 45 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:12 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 8 ओवर बाद बेंगलुरु-76/1

आरसीबी ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं. फिल सॉल्ट 41 और देवदत्त पडिक्कल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:04 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 6 ओवर बाद बेंगलुरु-51/1

आरसीबी ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं. फिल सॉल्ट 20 और देवदत्त पडिक्कल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:53 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: बेंगलुरु को पहला झटका

विराट कोहली 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए. अंशुल कंबोज की गेंद पर वो एक ऊंचा शॉट खेल गए, जिसे शिवम दुबे ने लपक लिया.

19:50 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 4 ओवर बाद बेंगलुरु-33/0

आरसीबी ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं. ओपनर फिल सॉल्ट 8 और विराट कोहली 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:41 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: 2 ओवर बाद बेंगलुरु-11/0

आरसीबी ने 2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं. ओपनर फिल सॉल्ट 5 और विराट कोहली 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:31 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: आरसीबी की पारी शुरू

बेंगलुरु टीम की तरफ से फिल सॉल्ट और विराट कोहली ओपनिंग कर रहे हैं.

19:12 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: सीएसके की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.

19:11 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: आरसीबी की प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.

19:09 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: टॉस के बाद पाटीदार ने क्या कहा?

टॉस हारने के बाद आरसीबी कैप्टन रजत पाटीदार ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन पिच काफी सख्त लग रही है, इसलिए हम बल्लेबाज़ी करके भी खुश हैं. ये एक फ्रेश विकेट है. पिछले मैच में लड़कों ने बहुत अच्छा खेला था और हम यहां भी उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहते हैं. पिछले मैच में जिस तरह से सभी ने खेला, वो जबरदस्त था; हर किसी को अपने रोल के बारे में पूरी क्लेरिटी थी और उनका कॉन्फिडेंस भी काफी बढ़ा हुआ है. हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं.'

19:06 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: टॉस जीतने के बाद गायकवाड़ ने क्या कहा?

ऋतुराज ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे. ज़ाहिर है, यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है. पिच अच्छी लग रही है, यहां काफी रन बनने की उम्मीद है. हम उन्हें जितना हो सके, उतने कम रनों पर रोकने की कोशिश करेंगे. एमएस धोनी धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं; कभी-कभी इसमें थोड़ा वक्त लगता है. अगर वो खेलने के लिए तैयार होंगे, तो जल्द ही वापसी करेंगे. पहला मैच निराशाजनक रहा था, लेकिन दूसरे मैच में हमारी बल्लेबाज़ी काफी बेहतर थी. सभी खिलाड़ी कॉन्फिडेंस से भरे हुए हैं. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.'

19:02 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: चेन्नई ने जीता टॉस

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर, बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.

18:24 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: प्लेइंग 11 में शामिल होंगे धोनी?

इसकी संभावना बहुत कम है. चेन्नई सुपरकिंग्स पहले ही एक बयान जारी कर चुकी है कि धोनी सीज़न के कम से कम शुरुआती दो हफ्तों के लिए अवेलेबल नहीं रहेंगे. उम्मीद है कि वो इस मैच में भी मैदान में नजर नहीं आएंगे.

18:18 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: डेवाल्ड ब्रेविस खेलेंगे आज का मैच?

डेवाल्ड ब्रेविस चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरुआती 2 मैच नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या थी. CSK ने इस मैच के लिए भी उनकी मैच फिटनेस के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है. चेन्नई उम्मीद करेगी कि वो जल्द ही रिकवर कर लें, खासकर ये देखते हुए कि इस सीजन में अब तक टीम का मिडिल ऑर्डर कितना कमजोर रहा है.

17:51 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?

दोनों टीमों की टक्कर का इतिहास निकाला जाए, तो सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नम है, उन्होंने 37.41 की औसत से 1160 रन बनाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 127.61 है, और उनका हाईएस्ट स्कोर 90 नॉट आउट है.

17:47 (IST) 5 Apr 2026
RCB vs CSK IPL 2026 LIVE: सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?

आपस की राइवलरी में रवींद्र जडेजा ने 22 पारियों में 18 विकेट लिए हैं. इस लिस्ट में टॉप तीन गेंदबाजों में से कोई भी अब इन दोनों टीमों में से किसी के लिए नहीं खेलता: जडेजा, ड्वेन ब्रावो (17) और एल्बी मोर्कल (16).

First published on: Apr 05, 2026 05:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.