हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: रवींद्र जडेजा ने टपकाया लॉलीपॉप कैच, पत्नी रिवाबा हुईं हैरान, रिएक्शन आया सामने

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में जबर्दस्त लय में चल रहे कीवी बल्लेबाज का आसान कैच रवींद्र जडेजा ने टपका दिया है.

विज्ञापन
Ravindra Jadeja

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया है। कैप्टन रोहित शर्मा का यह फैसला शुरूआती ओवरों में सही होता हुआ भी नजर आ रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को दो बड़े झटके दिए हैं। यह तीन भी हो सकते थे, लेकिन रवींद्र जडेजा की एक चूक की वजह से भारतीय टीम विपक्षी बल्लेबाज रचिन रवींद्र का विकेट चटकाने से चूक गई।

दरअसल, भारतीय टीम के लिए पारी का 11वां ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी डाल रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद को रवींद्र ने बैकवर्ड पॉइंट पर खेला। यहां भारतीय टीम के सबसे चुस्त दुरुस्त फील्डर रवींद्र जडेजा तैनात थे। जडेजा को मैदान में अक्सर शानदार कैच लेते हुए देखा गया है, लेकिन यहां उनसे चूक हो गई। उन्होंने आसान कैच को टपका दिया। जिसका दर्द उनके साथ-साथ पूरी टीम के ऊपर दिखा।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: जोफ्रा आर्चर की वर्ल्ड कप में होगी एंट्री? कोच मैथ्यू मॉट ने दिया जवाब

विज्ञापन

जबर्दस्त लय में चल रहे हैं रचिन:

कीवी ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का बल्ला वर्ल्ड कप 2023 में जमकर चल रहा है। उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह खबर लिखे जाने तक अपनी टीम के लिए पांच पारियों में 247 रन बना चूके हैं। रन का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि भारत के खिलाफ जारी मुकाबले में वह फिलहाल 47 रन बनाकर नाबाद हैं। रवींद्र के बल्ले से जारी टूर्नामेंट में अबतक एक शतक और एक अर्धशतक निकले हैं।

भारत के खिलाफ भी चमक बिखेर रहे हैं रचिन:

रचिन का बल्ला भारतीय टीम के खिलाफ भी जमकर चल रहा है। खबर लिखे जाने तक उन्होंने अपनी टीम के लिए 51 गेंदों का सामना किया है। इस बीच उनके बल्ले से पांच चौके एवं एक छक्का की मदद से 47 रन निकले हैं। टीम का स्कोर 22 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 108 रन है।

विज्ञापन

जडेजा की पत्नी का आया रिएक्शन:

जडेजा के कैच छोड़ने पर उनकी पत्नी रिवाबा भी काफी हैरान नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह जडेजा के कैच छोड़ने के बाद हैरानी भरे भाव के साथ अपने चेहरे पर हाथरखे हुए नजर आ रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola