R Ashwin Hong Kong Sixes: अगर आप भी आर अश्विन के फैन हैं और उनकी गेंदबाजी देखना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले अश्विन एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे.
अश्विन हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा लेते हुए नजर आएंगे. क्रिकेट हांगकांग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है. यह टूर्नामेंट 7 से 9 नवंबर के बीच खेला जाएगा. अश्विन के अलावा इस टूर्नामेंट में भारत के कई और पूर्व दिग्गज प्लेयर्स खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.
टीम इंडिया की जर्सी में दिखेगी अश्विन!
भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज आर अश्विन एक बार फिर टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. अश्विन हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में खेलने जा रही भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. अश्विन के अलावा टूर्नामेंट में कई और पूर्व इंडियन प्लेयर्स खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. अश्विन के लिए हांगकांग क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर किया है.
गौरतलब है कि अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए हर किसी को चौंका दिया था. अश्विन भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.
अश्विन का करियर
आर अश्विन का इंटरनेशनल करियर उपलब्धियों से भरा रहा. भारत के लिए उन्होंने कुल 106 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान पूर्व ऑफ स्पिनर ने 537 विकेट अपने नाम किए. क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अश्विन ने 37 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया, जबकि एक टेस्ट में 10 विकेट अश्विन ने 8 बार लिए. वनडे में अश्विन ने 116 मैच खेले और कुल 156 विकेट चटकाए.
वहीं, फटाफट क्रिकेट में भी अश्विन ने अपनी घूमती गेंदों से खूब जादू बिखेरा और 65 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 72 विकेट झटके. उनका इकोनॉमी भी 6.90 का रहा. गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अश्विन ने कई बार टीम इंडिया की लाज बचाई. टेस्ट में उन्होंने 6 शतक और 14 अर्धशतक जमाए.
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
36 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
48 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
49 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा दूसरा झटका, सैमसन के बाद ईशान किशन भी लौटे पवेलियन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines