King of Commentary Ravi Shastri: दुनियाभर के कई पूर्व क्रिकेटर आज के समय में मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए दिखाई देते है। इनकी कमेंट्री को फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। उनमे से एक है टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री। रवि शास्त्री को अक्सर मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए देखा जाता है। उनके बोलना का तरीका काफी शानदार है।
वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल मैच के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी तब कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने धोनी को लेकर एक डायलॉग बोला था कि ‘Dhoni finishes off in style’ जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अक्सर खिलाड़ियों को लेकर रवि शास्त्री कमेंट्री के दौरान इस प्रकार की मजेदार टिप्पणी करते रहते हैं। वहीं अब रवि शास्त्री को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने मजेदार बात कही है। जो शास्त्री पर काफी हद तक फिट भी बैठती है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2024 Schedule: ICC ने जारी किया शेड्यूल, कब टीम इंडिया खेलेगी पहला मैच; पढ़ें डिटेल
फिंच ने रवि शास्त्री को बताया क्रिकेट की आवाज
बता दें, इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेली जा रही है। इस लीग में फॉक्स स्पोर्ट्स कमेंट्री पैनल का हिस्सा रवि शास्त्री भी है। मैच के दौरान रवि शास्त्री, मार्क हॉवर्ड और एरोन फिंच को कमेंट्री करते हुए देखा गया।
तभी कमेंट्री के दौरान एरोन फिंच कहते हुए सुना गया कि रवि शास्त्री लंबे समय से कमेंट्री के बादशाह है वो क्रिकेट की आवाज हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी फिंच की इस बात से सहमत है कि रवि शास्त्री ही कमेंट्री के बादशाह है।
रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के लिए 80 के दशक में काफी क्रिकेट खेला है। 1983 में जब टीम इंडिया ने पहला वनडे विश्व कप का खिताब जीता था, उस वक्त रवि शास्त्री टीम इंडिया का हिस्सा थे। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी काफी शानदार था। इसके अलावा रवि शास्त्री लंबे समय तक टीम इंडिया के हेड कोच भी रहे हैं। अब रवि शास्त्री कमेट्री करते हुए ही दिखाई देते हैं।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
10 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
35 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines