Ravi Bishnoi on Comeback: रवि बिश्नोई ने लगभग एक साल बाद टीम इंडिया की जर्सी में कमबैक किया. फरवरी 2025 के बाद बिश्नोई टी20 अंतर्राष्ट्रीय से पूरी तरह दूर हो गए थे. उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था और IPL 2025 भी उनके लिए भूलने लायक रहा. हालांकि, बिश्नोई ने एक साल तक लगातार मेहनत की और आखिर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उनका शानदार कमबैक हुआ. उन्होंने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 2 बड़े विकेट झटके. अब बिश्नोई ने इस कमबैक मैच पर भावुक बयान दिया है.
कमबैक पर बिश्नोई ने क्या कहा?
तीसरे टी20 मैच में धमाल मचाने के बाद रवि बिश्नोई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. उन्होंने अपने कमबैक पर बात की और बताया कि चीजें उनके लिए आसान नहीं थी. बिश्नोई ने कहा, ‘जब आप टीम से बाहर होते हैं, तो चीजें मुश्किल होती हैं. लगता है कि आपको टीम में होना चाहिए लेकिन आप नहीं होते. ये भारतीय टीम काफी मजबूत है और कुछ ही स्पॉट खाली हैं. इसी वजह से सीमित मौके होते हैं. टीम से दूर रहने के बीच मुझे खुद पर काम करने का मौका मिला.’
रवि ने आगे कहा, ‘कोशिशों ने मुझे कमबैक करने में काफी मदद की. गेंदबाज के तौर पर टी20 मैच हमेशा ही चुनौतीपूर्ण होते हैं. अगर आप दो-तीन विकेट जल्दी झटक लेते हैं, तो बल्लेबाजी टीम के लिए चीजें मुश्किल हो जाती हैं. मैं थोड़ा घबराया हुआ था लेकिन उत्साहित भी था. घबराहट इसलिए थी, क्योंकि चुनिंदा मौके मिलते हैं और आपको उनमें अच्छा प्रदर्शन करना होता है.’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी देख घबराई न्यूजीलैंड टीम! मैच के बाद कुछ ऐसे की बल्ले की जांच
रवि बिश्नोई ने कैसे बनाया वापसी के लिए रास्ता?
बिश्नोई ने बताया कि पिछले एक साल में उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर खूब काम किया. उन्हें अपनी लेंथ पर कंट्रोल नहीं था और इसी कारण IPL में वो फ्लॉप रहे. बिश्नोई ने माना कि घरेलू क्रिकेट में मेहनत रंग लाई और वो टीम इंडिया में वापस आ गए. उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले एक साल में अपनी लेंथ पर काफी काम किया है, क्योंकि IPL का आखिरी सीजन मेरे लिए अच्छा नहीं था. मैं चीजें कंट्रोल नहीं कर पा रहा था और मुझे मुश्किल हो रही थी.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से अगर वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर, तो किसकी होगी टीम इंडिया में एंट्री? ये 5 खिलाड़ी सबसे बड़े दावेदार!










