
1 / 6
Possible Replacements of Washington Sundar: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम के प्लेयर्स की फिटनेस चिंता बनी हुई है. तिलक वर्मा चोटिल थे लेकिन अब फिट हो चुके हैं, वहीं वॉशिंगटन सुंदर के खेलने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. बताया जा रहा है कि सुंदर को फिट होने में अभी काफी समय लगने वाला है. अब वर्ल्ड कप करीब आता जा रहा है. ऐसे में सिलेक्टर्स सुंदर के रिप्लेसमेंट की तलाश कर सकते हैं. आइए 5 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो वॉशिंगटन सुंदर के फिट नहीं होने की स्थिति में टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह बना सकते हैं.

2 / 6
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से जब वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण बाहर हुए, तो रवि बिश्नोई को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया. बिश्नोई ने तीसरे टी20 मैच में अपनी गेंदबाजी से कमाल भी किया. BCCI उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज की तरह वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी जगह दे सकती है.

3 / 6
रियान पराग पिछले कुछ समय से फिट नहीं थे. इसी कारण जब वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हुए, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 में उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में नहीं चुना गया. खबर आ रही है कि पराग ने अब फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अगर सुंदर ठीक नहीं हुए, तो उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल सकती है.

4 / 6
आयुष बदोनी को वनडे सीरीज में वॉशिंगटन संदर के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया था. उनका टी20 रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है. बदोनी लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं. उन्हें भी सुंदर की जगह टीम में लाया जा सकता है.

5 / 6
शाहबाज अहमद के लिए हालिया घरेलू सीजन काफी अच्छा रहा है. उन्होंने गेंद एवं बल्ले से तबाही मचाई है. वो भी लेफ्ट आर्म बल्लेबाज हैं और लोअर ऑर्डर में आकर बड़े शॉट खेल सकते हैं. इसके अलावा वो किफायती स्पिनर भी हैं. सुंदर फिट नहीं होते हैं, तो शाहबाज की टीम में एंट्री हो सकती है.

6 / 6
नीतीश कुमार रेड्डी भले ही तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं लेकिन उन्हें भी रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा सकता है. वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में रेड्डी का अनुभव काम आ सकता है. लिस्ट में मौजूद अन्य प्लेयर्स के मुकाबले रेड्डी ने हाल ही में ज्यादा मैच खेले हैं. उन्हें मौका मिलता है, तो कोई हैरानी नहीं होगी.