Ashwin Shubman Gill: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। शुभमन गिल ना सिर्फ टी-20 टीम में लौटे हैं, बल्कि उन्हें आते के साथ ही उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। हालांकि, शुभमन के सिलेक्शन पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
सिलेक्टर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि गिल अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। आर अश्विन का मानना है कि गिल का सिलेक्शन संजू सैमसन के लिए बड़ी आफत बन जाएगा। पूर्व ऑफ स्पिनर के अनुसार, संजू को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है।
गिल बनेंगे संजू के लिए आफत!
आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए शुभमन गिल के सिलेक्शन को संजू सैमसन के लिए खतरे की घंटी बताया है। उन्होंने कहा, “सिलेक्टर्स शुभमन गिल को भविष्य के लीडर के तौर पर देख रहे हैं। शायद वह सभी फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए नजर आएं। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि सभी फॉर्मेट में एक ही कप्तान हो। दुख की बात यह है कि गिल को उपकप्तान भी बनाया गया है ऐेसे में संजू की जगह पर भी खतरा होगा। संजू सैमसन आपको खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। शुभमन खेलेंगे और वह ही पारी का आगाज करेंगे।”
कैसा है गिल का टी-20 करियर?
शुभमन गिल ने अब तक अपने करियर में कुल 21 टी-20 इंटरनेशनल मैच भारत के लिए खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 139 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 578 रन ठोके हैं। गिल के नाम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक सेंचुरी और 3 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
हालांकि, टॉप ऑर्डर में खेलने के बावजूद गिल का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय जरूर रहा है। दूसरी ओर, संजू का टी-20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट 152 का रहा है। ओपनिंग के रोल में विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले कुछ सीरीज में बल्ले से खूब धमाल मचाया है।
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
45 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines