Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

PSL बॉल टेंपरिंग विवाद में आ गई मोहसिन नक़वी की पहली प्रतिक्रिया, अब ऐसा एक्शन लेने वाला है PCB!

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 जब से शुरू हुआ है, तभी से ही टूर्नामेंट विवादों से घिरा रहा है. 24 घंटे के अंदर ही 2 बड़े विवाद हो गए हैं. जिसके कारण ही अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी बहुत ज्यादा भड़क गए हैं. उनकी पहली प्रतिक्रिया इस विवाद पर सामने आ गई है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 30, 2026 20:01
Mohsin Naqvi and PSL 2026
Mohsin Naqvi and PSL 2026

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 2026 में पीएसएल को सफल बनाना चाहता था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू से ही विवादित नजर आ रहा है. पहले मुकाबले से ही विवाद की शुरुआत हो गई थी. अब रविवार के दिन पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 2 बड़े विवाद हुए हैं. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नक़वी बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं. बॉल टेंपरिंग का विवाद अब बहुत बड़ा हो गया है. जिस पर पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

विवादों से घिरी है लाहौर कलंदर की टीम 

रविवार को लाहौर कलंदर और कराची किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. जहां पर लाहौर टीम के बल्लेबाज फखर जमान ने गेंद के साथ छेड़छाड़ किया. अंपायर ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया. जिसके कारण ही उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है. ऐसे में जल्द ही उनके ऊपर बैन भी लग सकता है. हालांकि जमान इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं. मैच रेफरी रोशन महानामा को अब फैसला करना है. मैदान पर अंपायर फैसल अफरीदी ने 5 रनों की पेनल्टी लाहौर कलंदर की टीम पर लगाई थी. इस विवाद के कारण ही अब शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ भी जमकर ट्रोल हो रहे हैं. इसके अलावा सिकंदर रजा ने अपने रिश्तेदार को होटल में ही बुलाकर नियमों को तोड़ दिया था. जिससे उनके खिलाफ भी एक्शन हो सकता है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नए विवाद में PSL, पुलिस ने दागे क्रिकेटर्स से सवाल, टीम होटल में गलत काम पर बवाल!

मोहसिन नक़वी ने बॉल टेंपरिंग विवाद पर दी प्रतिक्रिया 

इन दोनों विवादों से पाकिस्तान सुपर लीग की बेइज्जती हो रही है. जिससे नाराज होकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने एक्शन लेने की बात कही है. पीटीआई को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सोर्स ने कहा,  ‘होटल वाली घटना से चेयरमैन मोहसिन नक़वी विशेष रूप से नाखुश हैं क्योंकि पीसीबी यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी सावधानी बरत रहा है कि यह आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो और यहां तक ​​कि उन्होंने गद्दाफी स्टेडियम में लीग मैचों के लिए फिलहाल दर्शकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है.’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PSL 2026 के 3 सबसे बड़े विवाद, जिन्होंने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में किया ‘बेइज्जत’

First published on: Mar 30, 2026 08:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.