Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

पाकिस्तानी गेंदबाज ने कैमरून ग्रीन के ‘चकिंग’ दावे पर दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पोस्ट डाल उड़ाया मजाक

Usman Tariq Replied Cameron Green: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज चल रही है. दूसरे टी20 में उस्मान तारिक की गेंद पर कैमरून ग्रीन अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद ग्रीन ने इशारा करते हुए दावा किया कि उस्मान चकिंग कर रहे हैं. तारिक ने अब इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ग्रीन का मजाक उड़ाया है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 1, 2026 14:30
Usman Tariq Replied Cameron Green
उस्मान ने ग्रीन का उड़ाया मजाक

Usman Tariq Replied Cameron Green: पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक इस समय काफी विवादों में बने हुए हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच का समापन हुआ. इस मुकाबले में कैमरून ग्रीन, उस्मान की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. इसी बीच तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठे. कैमरून ग्रीन पवेलियन लौटते हुए गुस्सा थे और उन्होंने दावा किया कि उस्मान चकिंग (भट्टा) गेंदबाजी कर रहे थे. अब इस मामले में उस्मान की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कैमरून ग्रीन का मजाक उड़ाने की कोशिश की है.

उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन चर्चा का विषय क्यों?

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया 196 रन चेज कर रही थी और कैमरून ग्रीन 35 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी बीच उस्मान तारिक की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में ग्रीन कैच थमा बैठे. कैमरून पवेलियन लौटते समय बेहद गुस्से में थे और उन्होंने चकिंग का इशारा किया.

---विज्ञापन---

कैमरून ने ये बताने का प्रयास कर रहे थे कि उस्मान का हाथ 15 डिग्री से ज्यादा बेंड होता है, जो ICC के गेंदबाजी नियमों के हिसाब से गलत है. इसके अलावा तारिक गेंद रुककर डालते हैं. कैमरून के इशारे के बाद सोशल मीडिया पर उस्मान का गेंदबाजी एक्शन विवादों में आ गया है. कई लोग इसे गलत बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: रिंकू ने मांगी ट्रॉफी, तो कप्तान सूर्या ने कर दिया इनकार! जीत के असली हीरो को ऐसे दिया ‘तोहफा’

कैमरून ग्रीन के चकिंग दावे पर तारिक का जवाब

उस्मान तारिक की जरूर कैमरून ग्रीन के चकिंग इशारे पर नजर गई होगी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालते हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर का मजाक बनाने की कोशिश की. उन्होंने रोते हुए बच्चे की फोटो लगाकर ये बताने का प्रयास किया कि आउट होने और मैच हारने के बाद ग्रीन बहानेबाजी कर रहे हैं. उस्मान की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा हुआ है. फैंस इस चीज को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं.

क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया करेगी शिकायत?

कैमरून ग्रीन का विकेट काफी अहम था और इनके आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 पिछड़ गई. उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. उस्मान तारिक का एक्शन हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ICC से उस्मान के एक्शन को चेक करने की मांग कर सकता है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले बैन होगा पाकिस्तानी खिलाड़ी? गेंदबाजी एक्शन को लेकर ऑस्ट्रेलिया कर सकता है ICC से शिकायत

First published on: Feb 01, 2026 02:30 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.