News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप में 27 अक्टूबर को पाकिस्तान को मिली साउथ अफ्रीका के हाथों हार के बाद अब लगभग पाक टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। पाकिस्तान 6 मैचों में से 2 जीत और लगातार चार हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर है।
लगातार मिली चार हार के बाद पाक टीम का सारा समीकरण ही बिगड़ गया है। लेकिन अभी भी पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन ये उतना भी आसान नहीं है। चलिए आपकों बताते है सेमीफाइनल में पाक टीम के पहुंचने का क्या है पूरा समीकरण?
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: वर्ल्ड कप के बाद भारत–ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा घमासान, T20 स्क्वाड का हो गया ऐलान
टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम अपने 6 मैच खेल चुकी है जिसमें उसको महज दो मैचों में ही जीत मिली है। अब पाकिस्तान के तीन लीग मैच बचे है अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचना चाहता है तो उसको बाकी के बचें तीनों मैच बहुत ही बढ़िया रनरेट से जीतने होंगे।
इसके बाद पाक टीम को दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा। अगर पाक टीम अपने अगले तीनों मैच काफी अंतराल से जीत जाती है तो उसका नेट रनरेट काफी अच्छा हो जाएगा। हालांकि, ये उनता आसान नहीं होने वाला है। पाकिस्तान के अगले तीन मैच बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ होगा।
विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में टॉप-4 में रहने वाली टीमें ही जा पाएंगी। फिलहाल टॉप-4 में पहले स्थान पर 10 अंक के साथ साउथ अफ्रीका, दूसरे स्थान पर 10 अंक के साथ टीम इंडिया, तीसरे स्थान पर 8 अंक के साथ न्यूजीलैंड और चौथे स्थान पर 6 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया मौजूद है। अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ-साथ अपने तीनों मैच जीतने और ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के हारने की दुआ करनी होगी। फिलहाल पाकिस्तान की टीम का नेट रनरेट -0.387 का है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।