हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान में शुरू हुई अपने ही खिलाड़ियों की फजीहत, बाबर-शादाब से लेकर शाहीन तक की बजी बैंड 

IND vs PAK: भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने ही देश में बेइज्जत हो रहे हैं. पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर बैठे दिग्गजों ने सीनियर खिलाड़ियों की फजीहत की है. मैच खत्म होने के बाद इसके कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं.

विज्ञापन

IND vs PAK: भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को एक और मैच में शर्मनाक हार मिली है. इस हार के बाद पूरे क्रिकेट जगत में पाकिस्तानी टीम की बदनामी हो रही है. टी20 विश्व कप में अब स्कोर 8-1 का हो चुका है, तो ऐसे में इसे राइवलरी कहना सही नहीं होगा. इस मैच में हार के बाद दुनियाभर में तो पाक खिलाड़ियों की बेइज्जती हो ही रही थी अब पाक टीवी चैनलों पर भी खिलाड़ियों की खिंचाई की जा रही है. इस लिस्ट में सबसे टॉप पर नाम बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी का है. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

अपने ही घर में शर्मसार हो रहा पाकिस्तान

भारत के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद पाकिस्तान की टीम अब अपने ही घर में फजीहत का शिकार हो रही है. चारों तरफ से खिलाड़ियों को बेइज्जत होना पड़ रहा है. पाकिस्तानी टीवी चैनल के होस्ट ने भारत के सामने हार को आदत मान लिया और ऑडियंस से तालियां बजवाईं. इस दौरान मोहम्मद आमिर, राशिद लतीफ पैनल में मौजूद रहे. 

उन्होंने कहा, “ये इंडिया को हम दिखाना चाहते हैं कि आपको लग रहा होगा कि हमें गम है लेकिन हमें आदत है. कुछ भी नहीं हुआ हमें. एक बार इस प्रदर्शन के लिए शाहीन के लिए तालियां हो जाएं. शादाब के लिए भी तालियां होनी चाहिए और अहमद भाई की तरफ से बाबर के लिए भी तालियां होनी चाहिए.”

विज्ञापन

सीनियर खिलाड़ी बुरी तरह हुए फ्लॉप

बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान इस विश्व कप में पाकिस्तान की टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं. ऐसे में टीम इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करती है. भारत के खिलाफ ये तीनों खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. बाबर आजम ने 7 गेंदों का सामना करते हुए 5 रन बनाए और वो अक्षर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. शाहीन शाह अफरीदी ने इस मैच में 2 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन लुटाए और महज 1 विकेट हासिल कर पाए. शादाब ने भी इस मैच में गेंदबाजी में 1 ओवर किया, जिसमें उन्होंने 17 रन खर्च किए तो वहीं बल्लेबाजी में वो 15 गेंदों में 14 रन ही बना पाए.

ये भी पढ़िए- T20 World Cup के बीच ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में अचानक हुआ बड़ा बदलाव, डूबती नैया पार लगाने आया ये दिग्गज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola