T20 World Cup के बीच ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में अचानक हुआ बड़ा बदलाव, डूबती नैया पार लगाने आया ये दिग्गज

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में एक बीच विश्व कप में एक बड़ा बदलाव हुआ है. टीम में एक दिग्गज खिलाड़ी को शामिल किया है जो कि इस समय कमाल की फॉर्म में भी नजर आ रहा है. इस दिग्गज को किस खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल किया गया है. आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (1) - 2026-02-16T131814.979

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम खिलाड़ियों की इंजरी से जूझ रही है. टीम के कई बड़े खिलाड़ी चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी दिख रहा है. पिछले मैच में टीम को जिम्बाब्वे के सामने उलटफेर का शिकार होना पड़ा था. इसी बीच श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में अचानक बड़ा बदलाव हुआ है. एक दिग्गज बल्लेबाज को 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में शामिल किया गया है जो कि बिग बैश में धमाल मचा के आया है. 

विज्ञापन

हेजलवुड हुए बाहर, तो स्मिथ की हुई एंट्री

टी20 विश्व कप की शुरुआत में जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों से बाहर थे लेकिन अब उनको पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को स्क्वॉड में शामिल किया है. कप्तान मिचेल मार्श की इंजरी के बाद स्मिथ को कवर खिलाड़ी के तौर पर विश्व कप के लिए बुला लिया गया था और अब उनको स्क्वॉड में शामिल भी कर लिया गया है. ऐसे में अब वो श्रीलंका के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मैच में खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

बिग बैश में धमाल मचा के आ रहे हैं स्मिथ

स्टीव स्मिथ का हालिया फॉर्म बेहद ही कमाल का नजर आ रहा है. उन्होंने बिग बैश में कमाल का प्रदर्शन किया था. सिडनी सिक्सर्स के लिए खेले 6 मैचों में उन्होंने 299 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 59.80 का रहा तो वहीं स्ट्राइक रेट भी 167.97 का रहा था. साथ ही उनके बल्ले से 1 शतक तो वहीं 2 अर्धशतक भी आए. 

श्रीलंका को हराना कितना जरूरी

ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका को हराना इस मैच में बेहद ही जरूरी नजर आ रहा है. अगर टीम जिम्बाब्वे के बाद इस मैच में भी हार जाती है तो विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा. अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में खेले 2 मैचों में से 1 में जीत हासिल की है और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है. इस ग्रुप में अभी तक श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम एक भी मैच नहीं हारी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ