हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इमरान खान के समर्थन में उतरा पाकिस्तान का यह पूर्व तेज गेंदबाज, PCB से वीडियो डिलीट करने की मांग

विज्ञापन
wasim akram supported imran khan

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 14 अगस्त को क्रिकेट इतिहास से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। जिसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। क्योंकि इस वीडियो में पाक को पहला विश्वकप जिताने वाले इमरान खान का जिक्र नहीं हुआ, जिससे लोग नाराज नजर आ रहे हैं। अब पाकिस्तान एक तेज पूर्व तेज गेंदबाज ने इमरान खान का समर्थन करते हुए पीसीबी से वीडियो डिलीट करने की मांग की है।

इमरान के समर्थन में उतरे वसीम अकरम

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इमरान खान का समर्थन करते हुए पीसीबी के खिलाफ नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पीसीबी ने 14 अगस्त को क्रिक्रेट से जुड़े इतिहास का जो वीडियो जारी किया था, उसमें इमरान खान का को नहीं दिखाया गया था। जिसको देखकर मुझे झटका लगा। क्योंकि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इमरान खान विश्व क्रिकेट के प्रतीक है और पाकिस्तान को क्रिकेट में एक मजबूत ईकाई के रूप में स्थापित करने में उन्होंने रास्ता दिखाया है।

वीडियो हटाने की मांग

वसीम अकरम ने नाराजगी जाहिर करते हुए पीसीबी से यह वीडियो हटाकर इमरान खान से माफी मांगने की बात भी कही है। वसीम अकरम से पहले भी कई लोग इस वीडियो को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। बता दें कि वसीम अकरम 1992 में विश्वकप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का अहम हिस्सा थे। जबकि उन्हें इमरान खान का अच्छा दोस्त भी माना जाता है। वीडियो में इमरान खान को न दिखाए जाने पर सोशल मीडिया पर भी पीसीबी को जमकर ट्रोल किया गया था।

बता दें कि इमरान खान के नेतृत्व में ही पाकिस्तान ने 1992 में पहला विश्वकप जीता था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह राजनीति में एक्टिव हुए और 20 से भी ज्यादा लंबे राजनीतिक करियर के बाद 2018 में इमरान खान पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।

ये भी देखें: Team India की World Cup तैयारियों पर उठाई ‘पाक कप्तान’ ने उंगलियां, Virat को बताया ‘कप्तान’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें