---विज्ञापन---

क्रिकेट

भारत से मैच किया रद्द, तो ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होगा पाकिस्तान! साथ ही इतने करोड़ का देना होगा हर्जाना

IND vs PAK: पाकिस्तानी सरकार ने 1 फरवरी को फैसला किया कि उनकी टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तो खेलेगी, लेकिन भारत के मुकाबले का बॉयकॉट करने वाली है. अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना फैसला नहीं बदला, तो आईसीसी कुछ बड़े कदम उठा सकता है. जिससे पाकिस्तान का क्रिकेट पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा. कंगाली में भी ईगो दिखाना PCB को बहुत भारी पड़ने वाला है. 

Author Written By: Aditya Updated: Feb 2, 2026 10:04
Pakistan Cricket Team
Pakistan Cricket Team

IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की बात को मानते हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को बॉयकॉट करने का फैसला किया है. पाकिस्तान क्रिकेट को इस फैसले के बाद भारी जुर्माना लगने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने फैसले पर कायम रहता है, तो आईसीसी कुछ बड़े फैसले कर सकती है. इसके साथ ही पीसीबी को करोड़ों रुपये का हर्जाना भी देना पड़ सकता है. 

बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 

भारत और पाकिस्तान मैच को बॉयकॉट करके पीसीबी ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ आईसीसी बड़े एक्शन की तैयारी पर है. पाकिस्तान पर ब्रॉडकास्टर 315 करोड़ का जुर्माना लगा सकता है. इसके अलावा 285 करोड़ के राजस्व पर भी आईसीसी रोक लगा सकती है. इतना ही नहीं भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंट से भी पाकिस्तान को बाहर किया जा सकता है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2027 से भी बाहर किया जा सकता है. इतना ही नहीं आईसीसी पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों को एनओसी भी नहीं देगा. जिससे उनका लीग भी पूरी तरह से बर्बाद हो सकती है. पीसीबी अपनी सरकार की बात मानकर बुरी फंस गया है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: एक और हार की ज़िल्लत से बचने के लिए पाकिस्तान ने किया मैच का बायकॉट? जानें क्या हो सकती है असली वजह

---विज्ञापन---

आईसीसी और ब्रॉडकास्टर्स को होगा नुकसान 

हर आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान का होता है. ऐसे में पाकिस्तान के बॉयकॉट के बाद आईसीसी को भी नुकसान होगा. अनुमान के मुताबिक ब्रॉडकास्टर्स को कम से कम 200 से 250 करोड़ का नुकसान होने वाला है. इस मुकाबले में 10 सेकंड के विज्ञापन का स्लॉट भी लगभग 40  करोड़ में बिकता है. इतना ही नहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी बड़ा नुकसान होने वाला है. वो ही 15 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले को होस्ट कर रहे थे. अब टिकट भी उन्हें वापस लौटाने होंगे.

ये भी पढ़ें: ‘एक बार फिर सोच लो…’, IND vs PAK मैच को बॉयकॉट करने पर पाकिस्तान को मिली ICC से चेतावनी

First published on: Feb 02, 2026 10:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.