Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘टीम के लिए ये एक रिमाइंडर…’, बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी

BAN vs PAK: पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते एक बार फिर से टीम की पूरे क्रिकेट जगत में फजीहत हो रही है. इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कुछ कहा है आइए आपको भी बताते हैं.

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 12, 2026 08:13

BAN vs PAK: पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन करने के बाद अब बांग्लादेश के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में भी टीम ने खराब शुरुआत ही की है. बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 8 साल के लंबे इंतजार के बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान को वनडे मैच में हराया है. साल 2018 एशिया कप में आखिरी बार ऐसा हुआ था. पाकिस्तान इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों और नए कप्तान के साथ उतरी है. ऐसे में टीम के लिए दोबारा खड़े होकर वापसी करना आसान नहीं होगा. टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टीम की इस शर्मनाक हार पर क्या कहा आइए जानते हैं.

‘ये टीम के लिए एक छोटा रिमाइंडर है’

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 8 विकेट से मिली इस करारी हार को टीम के लिए एक रिमाइंडर बताया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन नाहिद राणा ने कमाल की गेंदबाजी की. अभी भी 2 मैच बचे हुए हैं और एक टीम के तौर पर हम तैयार हैं. मुझे लगता है कि जब आप कोई मैच हारते हैं तो बहुत सारे पॉइंट्स हो जाते हैं लेकिन मुझे लगता है कि ये एक युवा टीम है और मैं इसे अंत तक बैक करूंगा. ये टीम के लिए एक छोटा सा रिमाइंडर है. वनडे क्रिकेट में जीत हासिल करने के लिए साझेदारी की जरूरत होती है.”

पाकिस्तान को मिली करारी हार

बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर खेले गए पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पाक टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. पूरी टीम 114 रन बनाकर ढेर हो गई. बांग्लादेश के लिए इस मैच में नाहिद राणा ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम को लक्ष्य हासिल करने में कोई भी परेशानी नहीं हुई. टीम ने 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- कप्तानी तो दूर की बात है, शुभमन गिल के लिए नहीं है टीम इंडिया में जगह, पूर्व क्रिकेटर का चौंकाने वाला दावा

First published on: Mar 12, 2026 08:12 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.