Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

 Hong Kong Sixes: 14 साल का वनवास खत्म कर पाकिस्तान बना चैंपियन, फाइनल में इस देश को दी करारी शिकस्त

Hong Kong Sixes 2025 Final: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 में कई देशों ने भाग लिया था. टीम इंडिया ने भी दिनेश कार्तिक की अगुवाई में भाग लिया था. लेकिन Men In Blue खासा कमाल नहीं कर सकी और 1 मैच जीतने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई. अब पाकिस्तान ने फाइनल में कुवैत को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 9, 2025 18:06

Hong Kong Sixes 2025 Final: पाकिस्तान ने कुवैत को फाइनल में हराकर हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. 14 साल बाद पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में झंडा गाड़ा है. फाइनल में जीत के हीरो अब्बास अफरीदी रहे, जिन्होंने धुआंधार अर्धशतक बनाकर टीम के लिए शानदार खेल दिखाया.

पाकिस्तान ने बनाए 135 रन

अब्दुल समद ने पाकिस्तान की ओर से 31 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए थे. वहीं ख्वाजा नजफे ने भी 6 गेंदों में 22 रन बनाए. इसके अलावा अब्बास अफरीदी ने 11 गेंदों में 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के भी जड़े. इसके अलावा माज सदाकत ने भी 3 गेंदों में 10 रन बनाए. इस तरह पाकिस्तान ने 6 ओवर में 135/3 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया से वापस कब लौटेगी टीम इंडिया? गिल-बुमराह सहित इन 4 खिलाड़ियों पर भी आई अपडेट

---विज्ञापन---

92 रन पर सिमटी कुवैत

लक्ष्य का पीछा करते हुए कुवैत 5.1 ओवर में 92 रनों पर सिमट गई. अदनान इदरीस ने 8 गेंदों में 30 और मीत भावसार ने 12 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा बिलाल ताहिर ने 3 गेंदों में 6 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज अदनान इदरीस और मीत भावसार को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका.

भारत ने इस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक की अगुवाई में भाग लिया था. लेकिन टीम खासा कमाल नहीं कर सकी. टीम को पाकिस्तान के खिलाफ केवल 1 ही जीत नसीब हो पाई. पाक के खिलाफ भारत को डिएलएस नियम के तहत 2 रनों से जीत मिली थी. इसके बाद भारतीय टीम नेपाल, कुवैत, और श्रीलंका से हार गई. टीम का सफर इस तरह खत्म हो गया.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले रवींद्र जडेजा के ट्रेड की खबर सुनकर CSK पर भड़के फैंस, धोनी से कर दी इमोशनल मांग 

First published on: Nov 09, 2025 05:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.