PAK vs NED: ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच जारी है। रविवार 3 मुकाबले खेले जाने हैं। आज का पहला मैच रोमांचक हुआ है, जिसमें बांग्लादेश ने 3 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। दूसरा मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है।
टी-20 वर्ल्ड कप के तहत रविवार के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड 91 रन पर ढेर हो गई है। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने नीदरलैंड के बैटर पूरी तरह बेबस नजर आए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 3, वसीम जूनियर ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ और नसीम शाह को भी मिला।
अभी पढ़ें – PAK vs NED: पहली जीत के बाद चेहरे पर आई मुस्कान, कप्तान बाबर आजम ने दिया ये बयान
मोहम्मद वसीम जूनियर ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 19वें ओवर में दूसरी गेंद पर सबसे पहले टिम प्रिंगल को बोल्ड किया, जबकि इसी ओवर की तीसरी गेंद पर फ्रेड क्लासेन को बोल्ड कर दिया।
पहली यॉर्क सुपर तो दूसरी सुपर से भी ऊपर
मोहम्मद वसीम जूनियर ने टिम प्रिंगल और फ्रेड क्लासेन दोनों को यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया। यह दोनों बॉल इतनी जबरदस्त थी किं बल्लेबाज समझ भी नहीं पाए और बोल्ड हो गए। फ्रेड क्लासेन को तो हिलने तक का मौका नहीं मिला।
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड स्कोरकार्ड
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए हैं। पाकिस्तान को यह मैच जीतने के लिए 92 रन बनाने होंगे। बाबर आजम 4 और फखर जमां 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक रिजवान ने 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि शान मसूद 3 रन पर नाबाद हैं। पाकिस्तान को 70 गेंद पर 28 रनों की जरूरत है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: सबसे तेज 1000 रन….टी 20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
नीदरलैंड: स्टीफन मायबर्ग, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, ब्रैडन ग्लोवर।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रउफ।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines