नई दिल्ली: स्कॉटलैंड ने जिम्बाब्वे में होने वाले विश्व कप क्वालीफायर के लिए तेज गेंदबाज अलास्डेयर इवांस और एड्रियन नील को टीम में वापस बुला लिया है। पिछले हफ्ते इवांस ने 2023-2024 सीजन के लिए क्रिकेट स्कॉटलैंड के साथ प्रोफेशनल कॉन्ट्रेक्ट साइन किया। अब वह अक्टूबर 2021 के बाद अपना पहला वनडे खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं एड्रियन नील एक साल बाद वापसी करेंगे।
रिची बेरिंगटन करेंगे कप्तानी
फरवरी में क्रिकेट विश्व कप लीग 2 ट्रॉफी उठाने वाली टीम ने ये दो बदलाव किए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने लियाम नाइलर और काइल कोएत्जर का स्थान लिया, जिन्होंने मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी रिची बेरिंगटन करेंगे। 34 साल के अलास्डेयर इवांस स्कॉटलैंड के धाकड़ गेंदबाज हैं। उन्होंने 41 वनडे मैचों में 5.23 की इकोनॉमी और 28.84 के औसत से 57 विकेट चटका चुके हैं।
https://twitter.com/CricketScotland/status/1658751710293000200
जैक जार्विस और क्रिस मैकब्राइड जैसी युवा प्रतिभाएं
क्रिकेट स्कॉटलैंड की विज्ञप्ति के अनुसार, काउंटी कॉन्ट्रेक्ट वाले कई खिलाड़ियों को चयन के लिए माना गया था, लेकिन गर्मियों के शुरुआती दौर में घरेलू क्रिकेट के चलते वे उपलब्ध नहीं थे। स्कॉटलैंड के अंतरिम मुख्य कोच डग वाटसन ने कहा- मुझे लगता है कि युवा और वरिष्ठ खिलाड़ियों के इस स्क्वाड में एक अच्छा मिश्रण है। रिची बेरिंगटन और जॉर्ज मुन्से के साथ-साथ जैक जार्विस और क्रिस मैकब्राइड जैसी रोमांचक युवा प्रतिभाएं हैं। वाटसन के पास टूर्नामेंट के लिए एक नया बैकरूम स्टाफ है। ग्रीम बेघिन और ग्लेन पॉकनॉल सहायक कोच के रूप में कार्य करेंगे, गेविन क्रॉस फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में दौरे में शामिल होंगे।
3 जून को रवाना होगी टीम
प्री-टूर्नामेंट प्रैक्टि्स के लिए टीम शनिवार, 3 जून को दक्षिण अफ्रीका में प्रिटोरिया के लिए उड़ान भरेगी। वे जिम्बाब्वे जाने से पहले नेपाल और नीदरलैंड के खिलाफ दो अभ्यास मैच भी खेलेंगे। स्कॉटलैंड इस साल के अंत में भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में क्वालीफायर के दो स्थानों के लिए फाइट करने वाली 10 टीमों में शामिल होगा। मेजबान जिम्बाब्वे के अलावा आठ अन्य देश वेस्टइंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, ओमान, नेपाल, यूएसए और यूएई हैं।
स्कॉटलैंड की टीम:
रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, माइकल लीस्क, टॉम मैकिन्टोश, क्रिस मैकब्राइड, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, एड्रियन नील, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, हमजा ताहिर, मार्क वाट।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
22 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
12 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines