Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

ODI World Cup 2027 की टीम में इन 2 स्पॉट के लिए लड़ रहे हैं ये 3 खिलाड़ी, वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी रेस में पीछे

ODI World Cup 2027: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि ODI World Cup 2027 के लिए खिलाड़ियों पर नजर रहेगी. ऐसे में इस टूर्नामेंट के दौरान कुछ खिलाड़ियों को बहुत अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना होगा.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 25, 2026 21:05
Team India
Team India

ODI World Cup 2027: आईपीएल 2026 के दौरान भी बीसीसीआई ODI World Cup 2027 के लिए 20 स्टार खिलाड़ियों पर अपनी नजर रखने वाली है. इन खिलाड़ियों में से 15 खिलाड़ियों को अगले 1 साल तक ज्यादा मौके दिए जाएंगे. ऐसे में वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने के लिए आईपीएल 2026 में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा. फिलहाल टीम में 2 स्पॉट के लिए 3 खिलाड़ियों के बीच जंग चल रही है. इन खिलाड़ियों में वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी फिलहाल रेस में सबसे पीछे नजर आ रहा है. 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश में है टीम इंडिया 

टीम इंडिया ODI World Cup 2027 के स्क्वाड में 2 तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों के साथ उतरना चाहती है. साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों में स्पिन ऑलराउंडर का रोल कम होने वाला है. ऐसे में फिलहाल 2 स्पॉट के लिए 3 खिलाड़ियों के बीच टक्कर चल रही है. हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच फिलहाल ये रेस चल रही है. हार्दिक पांड्या की टीम में जगह पक्की नजर आ रही है. हालांकि खराब फिटनेस के कारण ही टीम में उनकी जगह फंसी रहती है. अगर पांड्या पूरी तरह से फिट रहते हैं, तो उनकी जगह टीम में पक्की ही रहेगी. वहीं दूसरे स्पॉट के लिए शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच जंग रहेगी. इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को ही मौका मिल सकता है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को मिली गुड न्यूज, जसप्रीत बुमराह की आई फिटनेस रिपोर्ट

शिवम दुबे रेस में चल रहे हैं पीछे 

नीतीश कुमार रेड्डी फिलहाल इस रेस में आगे नजर आ रहे हैं. हालांकि उनकी फॉर्म ने चिंता बढ़ा रखी है. अगर आईपीएल 2026 में रेड्डी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं, तो उनकी जगह टीम में जा सकती है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण अब शिवम दुबे रेस में शामिल हो गए हैं. दुबे ने बल्ले के साथ खुद को साबित कर दिया है. लेकिन गेंद के साथ उन्हें अभी और साबित करना है. ऐसे में अगर आईपीएल 2026 के दौरान उन्होंने गेंद के साथ प्रभावित किया, तो ODI World Cup 2027 में दुबे को खेलने का मौका मिल सकता है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बदल गई गुजरात टाइटंस की टीम, स्टार तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

First published on: Mar 25, 2026 09:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.