ODI World Cup 2023: भारत में होने वाले वनडे विश्वकप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 24 साल के खिलाड़ी की अचानक टीम में एंट्री कराकर सभी को चौंका दिया। इस खिलाड़ी का नाम आरोन हार्डी है। अभी तक आरोन ने ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। उन्हें सीधा विश्वकप की टीम में एंट्री मिली है। हालांकि ये खिलाड़ी विश्वकप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा। जानिए आखिर कौन है ये प्लेयर…
आखिर क्यों ऑस्ट्रेलिया ने टीम में अचानक कराई एंट्री?
ऑस्ट्रेलिया टीम में चुने जाने के पीछे आरोन हार्डी का जबरदस्त फॉर्म सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने हाल में बल्ले से धमाल मचाया है। इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश में बल्ले से कमाल करते हुए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस खिलाड़ी ने पर्थ स्कोचर्स के लिए 15 मैचों में 480 रन बनाए थे। उनके बाद मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिश और आरोन फिंच का नाम था।
और पढ़ें – जानिए कौन है 24 साल का ये धाकड़, जिसे ऑस्ट्रेलिया लेकर आ रही भारत, सीधे विश्वकप टीम में कराई एंट्री
पिछले 5 मैचों में आरोन हार्डी का प्रदर्शन
पिछले 5 मैचों में इस खिलाड़ी ने कुल 257 रन बनाए हैं। इस दौरान 4 विकेट भी निकाले। आखिरी मुकाबला उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ टेस्ट खेला था, जिसमें आरोन ने कप्तानी करते हुए पहली पारी में 115 रन ठोके फिर दूसरी पारी में 33 रन बनाए। यह मुकाबला ड्रा रहा था।
कौन हैं आरोन हार्डी
आरोन हार्डी एक आलराउंडर हैं। उनका जन्म 07 जनवरी 1999 को डोरसेट के बोर्नमाउथ में हुआ था। ये खिलाड़ी गेंद और बल्ले से धमाल मचाता है। इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया का उभरता सितारा माना जा रहा है।
विराट कोहली का आउट कर चुके हैं आरोन हार्डी
आरोन हार्डी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का आउट कर चुके हैं। साल 2018 में टीम इंडिया कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। जहां एक प्रैक्टिस मैच के दैरान आरोन ने भारत के खिलाफ 4 विकेट निकाले थे। जिसमें कोहली भी शामिल थे। इस मैच में हार्डी ने बल्ले से कमाल दिखाया था और अर्धशतक भी लगाया था।
और पढ़ें – निकोलस पूरन ने इंडिया के खिलाफ हासिल किया खास मुकाम, ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच को छोड़ा पीछे
आरोन हार्डी का घरेलू क्रिकेट करियर
आरोन हार्डी ने फर्स्ट क्लास के 26 मैचों में 42.64 की बढ़िया औसत से 1322 रन बनाए हैं। वह इस फॉर्मेट में 3 शतक और 4 फिफ्टी लगा चुके हैं। फर्स्ट क्लास में इस खिलाड़ी ने 51 विकेट भी निकाले हैं। वहीं लिस्ट ए के 16 मैचों में इस खिलाड़ी ने 194 रन बनाए और 15 शिकार किए। जबकि 46 टी20 मैचों में आरोन के बल्ले से 735 रन निकले और 21 विकेट चटकाए। यह खिलाड़ी एक कंपलीट ऑलराउंडर माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
53 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines